डिलीवरी के 7 दिन बाद कैटरीना कैफ को अस्पताल से मिली छुट्टी, कार में बैठे न्यू बॉर्न बेबी का वीडियो हुआ वायरल

Katrina kaif

बॉलीवुड का मोस्ट पावरफुल कपल जिसे फैन्स का बेहद प्यार मिलता है वह हैं कैटरीना कैफ और विक्की कौशल। दोनों की जोड़ी फैन्स के दिलों पर राज करती हैं। फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि कैटरीना कैफ कब गुड न्यूज सुनाएंगी। वहीं इस साल के अंत होने से पहले ही कैटरीना कैफ मॉम बन गई हैं। 7 नवंबर को कैटरीना कैफ ने बेबी बॉय को जन्म दिया था।

7 दिनों बाद कैट को अस्पताल से मिली छुट्टी

कैटरीना कैफ के बच्चे की एक झलक देखने का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, कपल ने अभी तक न्यू बॉर्न की तस्वीर साझा नहीं की है, लेकिन बता दें कि आज नन्हे शहजादे अपने घर पहुंचे हैं। जी हां, हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की कार को स्पॉट किया गया। कैटरीना को डिलीवरी के सात दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है। कैट को अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया। कार में बैठे छोटे विक्की कौशल की पैपराजी ने फोटो खींचने की बहुत कोशिश की, लेकिन पैपराजी छोटे शहजादे की एक झलक भी नहीं देख पाए। बता दें कि कपल ने प्राइवेसी का खास ध्यान रखा है। दोनों की शादी के समय भी काफी प्राइवेसी का ध्यान रखा गया था। यहां तक की सलमान खान ने शादी के समय अपने पर्सनल बॉडीगार्ड तक को कैट की शादी में निगरानी रखने के लिए भेजा था।

बच्चे की स्वागत की चल रही है तैयारी

आज पहली बार कैट अपने बच्चे को लेकर घर जा रही हैं। ऐसे में फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि पक्का चाचा सनी और दादा-दादी ने बच्चे की स्वागत में खास तैयारियां की होंगी। बता दें कि कैटरीना का अपने देवर सनी कौशल और अपने सास-ससुर के साथ काफी अच्छा बॉन्ड है। दादा जी तो घर में बच्चे के आने से बहुत ही खुश हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने फैन्स को धन्यवाद दिया और दादा बनने की खुशी भी जाहिर की।

Read more about: katrina kaif trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X