एक्टिंग छोड़ डायरेक्टर बनने की तैयारी में हैं Katrina Kaif? वायरल वीडियो में स्टंट करती आईं नज़र

Katrina Kaif Directorial Debut: कैटरीना कैफ बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि लंबे समय से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है। दरअसल अभी के वक्त में उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है। लेकिन अब जल्दी ही वह एक नया प्रोजेक्ट लेकर आ रही है। खबरों के अनुसार वह एक फिल्म से अपना डायरेक्शन डेब्यू करने जा रही है।
दरअसल उन्होंने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में करीना को बर्फीले पहाड़ों के बीच में बाइक पर स्टंट करते हुए देखा जा रहा है। वह फाइटर मोड में नजर आई। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह कोई नई फिल्म लेकर आने वाली है और इसका वह डायरेक्शन भी करने जा रही है।
कैटरीना कैफ ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि कमिंग सून। अब फ्रेंड्स को भी यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इसमें गजब का वीएफएक्स भी देखने के लिए मिल रहा है। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस द्वारा इस बात के आधिकारिक तौर पर कोई भी घोषणा नहीं हुई है कि वह फिल्म डायरेक्शन करने वाली है।
काफी सारे लोगों का यह भी कहना है कि कैटरीना कैफ किसी विज्ञापन के लिए शूट कर रही है या फिर किसी ब्रांड के लिए ये कर रही हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि Xiaomi के लिए यह शूट किया गया है। ये भी हो सकता है कि वह विज्ञापन में डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू कर रही है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications