सलमान- रणबीर दोनों से खफा हैं कैटरीना नहीं बुलाया शादी में!
कैटरीना कैफ आजकल लगता है कि सलमान खान और रणबीर कपूर दोनों से ही खफा हैं। क्योंकि वो किसी के साथ भी दिखती हैं तो मीडिया उसे सुर्खियां बना देता है। पिछले साल तक कैटरीना जब सलमान खान के साथ फिल्में कर रही थीं और दोनों के बीच अच्ची दोस्ती थी तब कैटरीना और सलमान को लेकर मीडिया ने एक के बाद एक सुर्खियां बनानी शुरु कर दी थीं जिसके चलते कैटरीना काफी परेशान थीं। और इस साल जब कैटरीना और रणबीर कपूर एक साथ फिल्म कर रहे हैं तो दोनों को लेकर मीडिया ने फिर से खबरें बनानी शुरु कर दी हैं कभी कैट और रणबीर की क्लोज बिकनी में तस्वीरें लीक होती हैं तो कभी कैट के रणबीर के घर सारी रात गुजारने की खबर। इन बातो को लेकर कैट ने रणबीर कपूर से भी दूर रहना शुरु कर दिया है।
कैटरीना कैफ ने इसीलिये अपनी बहन नताशा की हाल ही में हुई शादी में भी किसी को भी नहीं बुलाया क्योंकि उन्हें पता था कि अगर वो किसी को बुलाएंगी तो एक बार फिर से उन्हें लेकर खबरें और सुर्खियां बननी शुरु हो जाएंगी। इसीलिए कैटरीना ने ना ही सलमान को और ना ही रणबीर कपूर को अपनी बहन की शादी में इनवाइट किया। हालांकि उनका किसी को शादी में इनवाइट ना करना भी एक खबर ही बन गया लेकिन कैटरीना ने कम से कम अपनी तरफ से तो लोगों को इस बात का मौका नहीं दिया कि वो लोग उन्हें लेकर खबरें बनाएं।
जब से कैटरीना कैफ की बहन की शादी की खबरें मीडिया में आ रही थीं तभी से लोग ये जानने के लिए उत्सुक थे कि आखिर उनकी बहन की शादी में सलमान या रणबीर में से कौन जाएगा। लेकिन बाद में सभी को ये जानकर बेहद ही बुरा लगा कि कैट ने तो सलमान और रणबीर दोनों को ही साइड कर दिया और किसी को नहीं बुलाया।


Click it and Unblock the Notifications











