कैटरीना की बहन की शादी में सलमान की नो एंट्री!
कैटरीना कैफ की बहन नताशा की शादी में सलमान खान की नो एंट्री थी। कैटरीना कैफ अपनी बहन की शादी में गयीं और अपने कुछ बहुत ही खास लोगों को इनविटेशन भी दिया लेकिन उनके खास दो लोग रणबीर या सलमान में से कोई भी उस शादी का हिस्सा नहीं बना। जब तक शादी की खबरें आ रही थीं तब लोगों में इस बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि आखिर इस शादी में कौन होगा जो कैटरीना का खास बनकर शामिल होगा। लोगों को लगा था कि सलमान खान या रणबीर कपूर में से कोई तो जरुर ही इस शादी का हिस्सा बनेगा लेकिन जब शादी करीब आई तो पता चला कि गेस्ट लिस्ट में ना ही रणबीर का नाम है और ना ही सलमान खान का। कैटरीना भी इस बार बड़ा दाव खेल गयीं।
कैटरीना कैफ ने सोचा कि अगर वो अपनी बहन की शादी में सलमान को बुलाएंगी तो मीडिया को एक नयी गॉसिप मिल जाएगी और सलमान और वो एक बार फिर से सुर्खियों में आ जाएंगे। दूसरी तरफ अगर वो रणबीर कपूर को अपनी बहन की शादी में बुलातीं तोहाल ही में रणबीर कपूर और उनके बीच लीक हुई तस्वीरों को लेकर जो बवाल हुआ था वो और भी बढ़ जाता और दोनों एक बार फिर से सुर्खियों में होते। तो मीडिया में नताशा की शादी को लेकर किसी भी तरह की कोई कॉंट्रोवर्शियल खबर ना आए इसलिए कैटरीना कैफ ने ना ही सलमान और ना ही रणबीर को अपनी बहन की शादी मं इनवाइट किया।
नताशा की शादी की तैयारियों के लिए कैटरीना कैफ ने अपनी बहन और अपने पूरे परिवार कोमुंबई में ही बुला लिया था ताकि वो अपने काम के साथ अपने परिवार के साथ मिलकर नताशा की शादी के लिए शॉपिंग भी कर सकें। इसके अलावा कैटरीना ने एक मशहूर डिजायनर के द्वारा अपने पूरे परिवार के कपड़े बनवाए जो कि वो लोग शादी में पहन सकें। शादी अटैंड करने के लिए कैटरीना ने अपने काम से भी छुट्टी ले ली थी ताकि वो लंदन में आराम से जाकर अपनी बहन नताशा की शादी कर सकें और आराम से वापस अपने काम पर आ जाएं। कैटरीना कैफ की बहन की शादी को लेकर मीडिया में जितनी भी गॉसिप चल रही थी सभी को कैटरीना ने एक बार में ही खत्म कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications
