एक था टाइगर से लेकर बैंग बैंग तक कैटरीना का सेक्सी एक्शन स्टाइल
बॉलीवुड की खूबसूरत व हॉट एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की शुरुआत हुई रोमांटिक फिल्मों से लेकिन उन्होंने धीरे धीरे एक्शन सीक्वेंस में भी अपनी पकड़ बनानी शुरु की। कैटरीना के हिस्स में बॉलीवुड की कई हिट एक्शन बेस्ट फिल्में हैं जिनमें एक था टाइगर और धूम 3 शामिल है। अब जल्द ही रिलीज होने जा रही बैंग बैंग जिसमें कैटरीना एक्शन के लिए मशहूर रितिक रौशन के साथ हैं उसमें भी कैटरीना ने कई शानदार स्टंट किये हैं।
कैटरीना का कहना है कि फिल्म में उन्होंने सारे स्टंट सीक्वेंस खुद किये हैं। रितिक ने भी कैटरीना का साथ देते हुए कहा कि कैटरीना किसी और को अपनी जगह तो दे ही नहीं सकतीं। तो भला वो किसी और से कैसे अपने ये बेहतरीन स्टंट करा सकती थीं। कैटरीना कैफ ने हाल ही में बैंग बैंग के टाइटल सॉंग की रिलीज के दौरान हुए ईवेंट में कहा- बैंग बैंग में मेरे जो भी एक्शन सीक्वेसं है वो मैंने खुद किया है। फिल्म में सारे बेहतरीन स्टंट रितिक द्वारा किये गये हैं। लेकिन मेंरा एक एक्शन सीन है जिसे पूरी तरह से मैंने ही किया है।
कैटरीना कैफ ने एक था टाइगर में भी सलमान खान के साथ कुछ स्टटं किये थे जिसमें वो बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं और कैटरीना के इस स्टंट को सभी लोगों ने बहुत पसंद किया था। उसके बाद अब एक बार फिर से बैंग बैंग में कैट कुछ बहुत ही स्पेशल स्टंट करती दिखेंगी। तो देखते हैं इस बार कैटरीना के स्टंट और उनका बेहतरीन डांसिंग स्टाइल लोगों को कितना इंप्रेस करती है।


Click it and Unblock the Notifications
