अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ स्टारर कॉमेडी फिल्म ? यहां जानें क्या है सच्चाई
कुछ ही दिनों पहले खबरें आई थी कि विकास बहल अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लग चुके हैं, जिसमें कैटरीना कैफ और अमिताभ बच्चन दिखाई देंगे। फिल्म में बिग बी कैट के पिता के किरदार में नजर आएंगे। कोई शक नहीं कि कैटरीना फैंस इस खबर से बेहद खुश थे, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो यह खबर कोरी अफवाह है और कैटरीना कैफ ने ऐसी किसी भी फिल्म को साइन करने की खबर से इंकार किया है।
एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, कटरीना कैफ के अनुसार फिल्म डैडली को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, वो पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। विकास बहल के साथ कटरीना कैफ ने कोई फिल्म साइन नहीं की है।

फिलहाल कैटरीना कैफ सूर्यवंशी में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इसके अलावा कैटरीना के किसी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
वहीं, बिग बी की बात करें तो अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में नजर आने वाले हैं, जो कि 17 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन नागराज मंजुले की फिल्म झुंड, इमरान हाशमी के साथ चेहरे और अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी काम कर रहे हैं। ये सभी 2020-2021 की प्रतीक्षित फिल्में हैं। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











