CONFIRM..कैटरीना कैफ और सलमान..नहीं करेंगे साथ काम..
शाहरूख खान के बाद कैटरीना कैफ की सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट में कैमियो की चर्चा थी। लेकिन अब इस बात पर से खुद कैटरीना ने पर्दा हटा दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी।
ट्यूबलाइट में शाहरूख खान के कैमियो के बाद ये खबर आयी कि कैटरीना कैफ भी इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। वो भी एक छोटे से कैमियो के तौर पर। हालांकि कैटरीना कैफ के लिए यह छोटा सा कैमियो ने काफी सुर्खियों बटोरी। अब अपने इस कैमियो का जवाब खुद कैटरीना लेकर आयी हैं।
जी हां, यह पूछने पर कि क्या वह भी शाहरूख की तरह ट्यूबलाइट में कैमियो कर रही हैं। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने एक शब्द में कहा बिल्कुल नहीं। बहरहाल,अब यह पूरी तरह से साफ हो गया है कि कैटरीना कैफ सलमान खान की इस बहुप्रतिक्षित फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी।

गौरतलब है कि कैटरीना कैफ का फोकस इन दिनों पूरी तरह टाइगर जिंदा है पर लगा हुआ है। उनकी पिछली फिल्म बार बार देखो का परिणाम बाॅक्स आॅफिस पर केवल असफलता भरा रहा। उन्होंने इस बार तय कर लिया है कि वह केवल सोच -समझकर ही फिल्मों का चयन करेंगी।
ऐसा भी कहा गया था कि सलमान खान खुद कैटरीना को ट्यूबलाइट में शामिल करवाना चाहते हैं । फिलहाल सलमान खान और कैटरीना कैफ मार्च के पहले वीक में टाइगर जिंदा है के पहले शूटिंग शेड्यूल के लिए रवाना होंगे।


Click it and Unblock the Notifications