Katrina Kaif Delivery: कैटरीना कैटी की डिलीवरी डेट आई सामने ? विक्की कौशल ने दिया बड़ा हिंट...

Katrina Kaif Delivery: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर और लविंग कपल कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कैशल (Vicky Kaushal) का घर अब खुशियों से भरने जा रहा है। बता दें कि 23 सितंबर को एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। कैटरीना और विक्की ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक तस्वीर हाथ में लिए फोटो पोस्ट की थी जिसमें देखा जा सकता है कि कैटरीना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं विक्की बेबी बंप पकड़ काफी खुश हो रहे हैं।
कपल की खुशखबरी को सुन फैन्स ने दी बधाई
कैटरीना कैफ की इतने बड़े बेबी बंप के साथ तस्वीर देख फैन्स ने जमकर कपल को बधाइयां दीं। कैट के बेबी बंप को देख फैन्स ने अनुमान लगाया कि उनकी डिलीवरी में बस एक या दो महीने का अंतर ही है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर कब होगा कैटरीन कैफ का बच्चा ? तो फैन्स का इंतहार खत्म होने जा रहा है क्योंकि हाल ही में एक्टर और कैट के पति विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ की डिलीवरी को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है।
मैं घर से नहीं निकलूंगा...
एक इंटरव्यू में विक्की से पूछा गया कि आपको किस बात का सबसे ज्यादा इंतजार है ? तब एक्टर ने कहा पिता बनने का। सच में मुझे पिता बनने का ब्रेसब्री से इंतजार है। मुझे लगता है कि यह किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। अब तो इंतजार खत्म होने जा रहा है फिंगर्स क्रॉस... मैं तो घर से ही नहीं निकलने वाला हूं। विक्की के इतना कहने पर फैन्स को लगने लगा है कि शायद इसी महीने कैटरीना कैफ की डिलीवरी हो सकती है।
इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं विक्की कैशल
आपको बता दें कि इन दिनों विक्की कौशल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लव एंड वार' की शूटिंग कर रहे हैं। विक्की रेगिस्तान जैसी लोकेशन तक पर शूट कर चुके हैं, चूंकी कैटरीना की डिलीवरी डेट पास है इसलिए उन्होंने शूटिंग से ब्रेक लिया है। और घर पर ही रहकर कैटरीना का ध्यान रख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











