दोस्त के हल्दी फंक्शन में 'ससुराल गेंदा फूल' पर क्या गजब नाचीं Katrina Kaif, पब्लिक बोली- बहू हो तो ऐसी...

Katrina kaif Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी खूबसूरती अपनी सादगी और अपने काइंड व्यवहार से लोगों का दिल जीतती आई हैं। खासतौर पर जब कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल से शादी की है तब से ही वह रीति रिवाज को मानने लगी हैं। कभी कैटरीना कैफ को गंगा में स्नान करते देखा जाता है तो कभी उन्हें मंदिर में पूजा करते देखा जाता है। कैटरीना अपनी सास के साथ ही नजर आती हैं। जो फैन्स को बेहद पसंद भी आता है।
दोस्त की शादी में जमकर नाचीं कैटरीना कैफ
वहीं हाल ही में कैटरीना कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ अपने दोस्त के हल्दी फंक्शन में जमकर एंजॉय करती नजर आ रही हैं। हाल ही में कैट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ दोस्त की हल्दी सेरेमनी में अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दिल्ली 6' के मोस्ट पॉपुलर गाने 'ससुराल गेंदा फूल' पर डांस करती नजर आ रही हैं। कैटरीना का डांस का स्टाइल और उनके एक्सप्रेशन फैन्स को दीवाना बना रहे हैं।
फैन्स ने लगा दी तारीफों की लंबी लाइन
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना देसी आउटफिट में नजर आ रही हैं। ग्रे कलर के फ्लोरल लहंगे में कैटरीना कैफ एक दम लाइट मेकअप खुले बाल और लाइट इयरिंग पहनी नजर आ रही हैं। कैटरीना कैफ के डांस को देख लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। कैटरीना का यह वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है कैट आपने तो धूम मचा दी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहू हो तो ऐसी। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-मानना पड़ेगा जब से शादी हुई है तब से कैटरीना एक दम देसी हो गई है। कैटरीना कैफ का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications