टाइगर 3 के टाइटल सॉन्ग में कैटरीना कैफ का होगा धमाकेदार डांस, तुर्की से सामने आया वीडियो
सलमान खान और कैटरीना कैफ पिछले महीने टाइगर 3 की शूटिंग के लिए रूस पहुंचे थे। रशिया की शूटिंग शेड्यूल को पूरा कर दोनों स्टार तुर्की पहुंचे हैं। टाइगर 3 के शूट से आए दिन फोटो वीडियो सामने आ रहे हैं। टाइगर 3 से सलमान खान और कैटरीना कैफ के लुक भी सामने आए। लेकिन अब सामने आया है कैटरीना कैफ का डांस वीडियो। जो कि फैंस को उत्साहित कर देगा।
कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें वह टाइगर 3 के सॉन्ग के डांस के लिए तैयारी करती नजर आ रही हैं। व्हाइट और ब्लैक ड्रेस आउटफिट में वह अपनी टीम के साथ शानदार डांस सीख रही हैं। वीडियो के सामने आने के बाद फैंस का रिएक्शन भी सामने आया।

कैटरीना कै डांस रिहर्सल वीडियो के सामने आने के बाद ये भी सामने आ रहा है कि टाइगर 3 में टाइगर जिंदा है के स्वैग से करेंगे स्वागत गाने से बड़ा धमाकेदार गाना फैंस को देखने को मिलेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि "फिल्म निर्माता मनीष शर्मा ने टाइगर 3 के लिए तय किया है कि वह एक धमाकेदार पार्टी गाना लेकर आएंगे जिसमें सलमान और कैटरीना दोनों थिरकते दिखेंगे। यही गाना टाइगर 3 का मुख्य सॉन्ग भी होगा। जिसका इस्तेमाल टाइगर 3 के प्रमोशन में भी किया जाएगा।

तुर्की के मिनिस्टर से की मुलाकात
हाल में ही टाइगर 3 की शूट के बीच सलमान खान और कैटरीना कैफ समेत टीम ने तुर्की के मिनिस्टर से मुलाकात की जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।

तुर्की की गलियों में लंच का लुत्फ उठाते आए नजर
हाल में ही सलमान खान तुर्की की गलियों में लंच का लुत्फ उठाते नजर आए। टाइगर 3 की शूटिंग के दौरन सलमान खान खान पास से लेकर लोकेशन आदि पर खास ध्यान दे रहे है।

कई इंटरनेशनल प्लेस पर टाइगर 3 की शूटिंग
टाइगर 3 के लिए यशराज बैनर ने कई इंटरनेशनल लोकेशन को फाइनल किया है। सलमान खान और कैटरीना कैफ रूस और तुर्की जैसे बड़े देशों व सुंदरवादियों में टाइगर 3 की शूटिंग कर रही हैं।

जी ले जरा
कैटरीना कैफ ने टाइगर 3 के बीच में अपनी आने वाली फिल्म जी ले जरा साइन की है। इस फिल्म को जोया अख्तर और फरहान अख्तर लेकर आ रहे हैं ये महिलाओं की रोड ट्रिप से जुड़ी फिल्म होगी। जिसमें पहली बार आलिया भट्ट, प्रिंयका चोपड़ा और कैटरीना कैफ साथ में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











