..................... कैटरीना कैफ का डांस वीडियो Katrina Kaif copies Hollywood actor jack black funny dance video viral - Hindi Filmibeat

इस हॉलीवुड एक्टर की कॉपी कर कैटरीना कैफ ने किया ऐसा मजेदार डांस, लाखों बार देखा गया VIDEO

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कैटरीना कैफ लॅाकडाउन के साथ ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। कैटरीना कैफ अपने निजी जिंदगी को लेकर कई पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं। कैटरीना कैफ ने अपने फिटनेस और डांस को लेकर हमेशा ही छाई रहती हैं।

इस बार कैटरीना कैफ ने ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है जो कि सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कैटरीना का जो लेटेस्ट वीडियो सामने आ रहा है, उसमें वह हॅालीवुड एक्टर कॅामेडियन जैक ब्लैक को कॅापी करते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक तरफ कैटरीना कैफ हैं तो दूसरी साइड जैक ब्लैक डांस करते नजर आ रहे हैं।

Katrina Kaif

कैटरीना ने जैक के जिए डांस वीडियो को अपने वीडियो के साथ कॅाम्बॅाइन किया है। इसमें वह जैक शॅार्ट्स, सिर पर हैट और पैरों में बूट्स पहने डांस स्टेप्स करते देखे जा सकते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने कहा कि घर पर रहने वाला डांस। ये वीडियो काफी मजेदार है। जहां पर कैटरीना कैफ कदम से कदम मिलाती हुई नजर आ रही हैं।

कैटरीना कैफ ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि एक खुशनुमा दिन। यह एक अच्छा आइडिया था। उम्मीद करती हूं कि मुझे आपके साथ किसी दिन ड्यूएट करने का मौका मिलेगा। आपको बता दें कि एक्ट्रेस के इस मस्ती भरे वीडियो को अब तक 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। काम के लिहाज से बात करें तो कैटरीना कैफ बहुत ही जल्द सलमान खान के साथ टाइगर 3 में भी नजर आयेंगी। उनकी आगामी फिल्म में सूर्यवंशी और फोन बूथ शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X