कैटरीना कैफ इस आइटम गर्ल को मानती थीं अपना रोल मॉडल? नाम जानकर सलमान खान को लगेगा झटका!

कैटरीना कैफ ने वक्त तक इंडियन फिल्म इंड्स्ट्री पर राज किया है। जिस फिल्म में कैटरीना कैफ होती थीं वो फिल्म लोगों के द्वारा काफी पसंद की जाती थी। इस वक्त एक खबर सामने आ रही है जिसमें कैटरीना कैफ ने अपने रोल मॉडल के नाम का खुलासा किया है।
कैटरीना कैफ की मानें तो मॉडलिंग के दिनों में वो किसी एक्ट्रेस या हॉलीवुड मॉडल को नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा को अपना आइडल मानती थीँ। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कैट ने ये खुलाला किया है।
कैटरीना का कहना था, "जब मैंने बॉम्बे में एक मॉडल के रूप में शुरुआत की, तो मेरा इरादा एक मॉडल बनने का था। मेरी आदर्श मधु सप्रे और लक्ष्मी मेनन थीं। वो उस समय की सुपरमॉडल थीं। और वास्तव में मलाइका अरोड़ा भी। वह उस समय भी मॉडलिंग कर रही थीं।
ये वे महिलाएं थीं जिनकी ओर मैं आदरपूर्वक देखती थी। और मैं एक मॉडल के रूप में यही बनना चाहती थी।'' कैटरीना कैफ का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है और लोगों को झटका देने के लिए काफी है। आइटम नंबर्स के लिए जानी जाने वाली मलाइका अरोड़ा ने इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस पर अपनी छाप छोड़ी थी।
ये बात भी सच है कि कैटरीना और मलाइका ने कभी साथ काम नहीं किया है। हालांकि एक वक्त था जब सलमान खान को वो डेट करती थीं और उस वक्त मलाइका अरोड़ा अरबाज खान की पत्नी हुआ करती थीं।
दोनों ने काफी वक्त साथ गुजारा है। लेकिन अब कैटरीना कैफ विक्की कौशल से शादी कर चुकी हैं। वहीं मलाइका ने अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ डेटिंग शुरू करने से पहले 2017 में अरबाज को तलाक दे दिया।


Click it and Unblock the Notifications