BIG NEWS...सलमान की..इस ब्लाॅकबस्टर फिल्म का यहां होगा The End..

कैटरीना कैफ हाल ही में टाइगर जिंदा है के शूटिंग के पहले शेड्यूल को पूरा करके मुंबई जग्गा जासूस की शूटिंग के लिए आयी हैं। मुमकिन है कि इस फिल्म का दूसरा शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में की जाएगी!

By Prachi Dixit

सलमान खान और कैटरीना कैफ इसी महीने की शुरुआत में टाइगर जिंदा है कि शूटिंग के लिए ऑस्ट्रिया रवाना हुए थे। लेकिन कैटरीना हाल ही में ऑस्ट्रिया से वापस मुंबई लौट कर आ गई हैं।

तभी से अटकलें लगाई जा रही थी कि कैटरीना के वापस लौट आने की वजह क्या है। मिली जानकारी के अनुसार कैटरीना कैफ ऑस्ट्रिया में टाइगर जिंदा है के पहले शेड्यूल का काम पूरा कर चुकी हैं। वहां पर उन्होंने सलमान खान के साथ एक रोमांटिक सांग और कुछ सीन की शूटिंग की।

एक तरफ जहां सलमान खान ऑस्ट्रिया में इस फिल्म के एक्शन सीन की तैयारी और शूटिंग में बिजी हैं। वहीं पर कैटरीना अनुराग बसु के जग्गा जासूस के शूटिंग के आखरी वक्त का काम 27 मार्च से 4 अप्रैल के बीच पूरा करेंगी।

Salman Khan,Katrina Kaif

खबर है कि जग्गा जासूस की शूटिंग के साथ वह इस फिल्म का प्रमोशन भी करेंगी। इसके साथ ही वह टाइगर जिंदा है के शूटिंग का दूसरा शेड्यूल की शूटिंग भी मुंबई में करेंगी।

सलमान भी जल्द पहले शेड्यूल का काम खत्म करके मुंबई दूसरे शेड्यूल का काम पूरा करने के लिए रवाना हो सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अप्रैल में इस फिल्म की शूटिंग का पूरा काम कर लिया जाएगा।

ज्ञात हो कि शूटिंग का पहले शेड्यूल सलमान औऱ कैटरीना के लिए काफी खास रहा है। आइए जानते हैं कि टाइगर जिंदा है शूटिंग के पहले शेड्यूल की दिलचस्प जानकारी। यहां देखें खास रिपोर्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X