कैटरीना के 10 साल: सल्लू की एक्स प्रेमिका या रणबीर की माशूका
आज बॉलीवु़ड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ के बॉलीवुड सफर को पूरे दस साल हो चुके हैं। साल 2003 में फिल्म बूम जैसी फ्लॉप फिल्म से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली कैटरीना कैफ को खुद यकीन नहीं होता होगा कि इन दस सालों में वह कहां से कहां पहुंच गयी हैं। कश्मीरी पिता की आठ औलादों में से एक कैटरीना कैफ आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। टूटी-फूटी हिंदी बोलने वाली कैटरीना कैफ के साथ आज हिंदी फिल्मी दुनिया का हर नामी-गिरामी निर्माता काम करना चाहता है।
सलमान खान की एक्सगर्लफ्रेंड के रूप में विख्यात कैटरीना कैफ आज कल कपूर खानदान के सबसे छोटे कपूर रणबीर कपूर के सबसे नजदीक कहीं जाती हैं। हाल ही में स्पेन के बीच में उन्हें बिकनी पहनें रणबीर कपूर के साथ वक्त बिताते देखा गया था जिसके बाद फिल्मी दुनिया में चर्चा गर्म है कि वह और रणबीर शादी करने के चक्कर में हैं। फिलहाल तो अभी इस बात की औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन कैट-रणबीर की ऑनस्क्रीन कैमेस्ट्री हिट है और रणबीर भी कैटरीना के लिए जान देने के लिए तैयार है, ऐसा वह खुलेआम कह चुके हैं।
अक्षय कुमार के साथ अब तक सबसे ज्यादा फिल्में करने वाली कैटरीना कैफ बॉलीवुड की उन खुशनसीब अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्हें कि बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम करने का मौका मिला है। सलमान खान के साथ एक 'था टाईगर और शाहरूख के साथ 'जब तक है जान' जैसी ब्लॉकब्लास्टर हिट देने वाली कैटरीना से उम्मीद है कि वह आमिर खान के साथ भी 'धूम 3' को सुपरहिट बनायेंगी।
'धूम 3' क्रिसमस पर .यानी कि 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में कैटरीना कैफ ने काफी एक्शन सीन भी किये हैं। फिल्म के लेकर कैटरीना काफी उत्साहित है देखते हैं कि 'बूम' से 'धूम' तक पहुंची कैटरीना कैफ आगे कितना धूम मचाती है।
आगे की खबर स्लाइड में...


Click it and Unblock the Notifications











