वायरल हुआ कैटरीना कैफ - साउथ सुपरस्टार विजय का कोका कोला एड, सालों पुराना
कैटरीना कैफ सलमान खान की भारत में दिखाई देंगी और अली अब्बास ज़फर की इस फिल्म के लिए कैटरीना कैफ ने प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। ऐसे ही एक इंटरव्यू के दौरान कैटरीना ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरूआती दिनों को याद करते हुए साउथ की इंडस्ट्री में काम करने की यादें ताज़ की। कैटरीना ने सबसे पहले कोका कोला का एक एड किया था।
इस एड में कैटरीना के साथ थे तमिल सुपरस्टार थालापति विजय। लेकिन कैटरीना को नहीं पता था कि विजय इतने बड़े सुपरस्टार हैं। इसके अलावा कैटरीना ने कई और सुपरस्टार्स के साथ काम किया जिनमें वेंकटेश दग्गुबाती भी शामिल थे। देखिए कैटरीना का ये दिलचस्प सफर -
अपने और विजय के एड के बारे में बात करते हुए कैटरीना ने बताया, " हम ऊटी में शूटिंग कर रहे थे और मैं ज़मीन पर बैठी अपने फोन पर कुछ देख रही थी। अचानक मैंने अपने सामने दो पैर देखे। मैंने ऊपर नहीं देखा ये सोचकर कि कोई खड़ा होगा। लेकिन वो पैर वहां से नहीं हिले।"
कैटरीना ने आगे बताया, "मैंने सर ऊपर करके देखा तो मेरे साथ एड में जो हीरो था वो था। मुझे नहीं पता था कि वो साउथ का सुपरस्टार है लेकिन वो इतना सीधा था कि उसे लगा मैं फोन में बिज़ी हूं तो मुझे डिस्टर्ब करने की बजाय मेरे खाली होने का इंतज़ार कर रहा था जिससे मुझे बाय कह सके।"
कैटरीना और विजय का ये एड अगर आपको याद नहीं है तो देखिए यहां -


Click it and Unblock the Notifications











