दीपिका - रणवीर की तस्वीर छोड़िए, यहां देखिए सलमान - कैटरीना की शानदार भारत PIC

सलमान खान और कैटरीना कैफ एक साथ भारत की शूटिंग कर रहे हैं और इस दौरान कैटरीना कैफ खाली होकर सलमान खान की तस्वीरें उतारने के मूड में आ गईं। कैटरीना ने जहां सलमान की कैंडिड तस्वीरें निकालीं वहीं इस प्रक्रिया में उनके लुक की एक छोटी सी झलक भी दिख गई। दरअसल, इस तस्वीर में कैटरीना कैफ घुंघराले बालों में दिख रही हैं।

कैटरीना कैफ के करियर में उनके लुक्स से काफी कम एक्सपेरिमेंट किया गया है। ऐसे में काफी समय बाद वो अलग हेयरस्टाईल में दिखीं। भारत, अगले साल ईद पर रिलीज़ हो रही है और इस समय अली अब्बास ज़फर कैटरीना कैफ के रोल पर काम कर रहे हैं जिससे कि उनका किरदार और निखर कर बाहर आ सके।

katrina-kaif-clicks-candid-salman-khan-pictures-on-bharat-sets-reveals-her-look

गौरतलब है कि भारत में कैटरीना कैफ ने प्रियंका चोपड़ा को रिप्लेस किया है और फिल्म में उनका किरदार नर्स का है। वो और सलमान एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं जिनमें मैंने प्यार क्यूं किया पहली थी। भारत के बाद कैटरीना कैफ वरूण धवन के साथ एबीसीडी 3 में नज़र आएंगी।

इस फिल्म में कैटरीना के साथ काम करने के लिए वरूण धवन ने सलमान खान से टिप्स भी लिए जो कि सलमान ने खुद कॉफी विद करण पर आकर दिए थे और वरूण कैटरीना हंसते हंसते लोटपोट हो गए थे। वैसे देखिए सलमान और कैटरीना के बीच की नोकझोंक -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X