कैटरीना कैफ के घर क्रिसमस की पार्टी, मास्क लगाकर पहुंचे विकी कौशल, देखिए PICS
कोरोना अनलॅाक के बीच में भी कई स्टार्स ने क्रिसमस मनाया। कपूर खानदान के क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन इस बीच कैटरीना कैफ ने भी क्रिसमस का मजा अपने दोस्तों और परिवार के करीब जाकर लिया। कैटरीना कैफ के लिए हर साल क्रिसमस स्पेशल होता है।
इस बार कोरोना के बीच भी कैटरीना कैफ ने अपने घर पर छोटी सी पार्टी रखी।जहां पर कैटरीना कैफ के कई करीबी दोस्त पहुंचे। ऐसे में कैमरे में विकी कौशल भी नजर आ गए। काफी लंबे समय से कैटरीना कैफ और विकी कौशल के अफेयर की चर्चा जोरों पर हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स् के अऩुसार दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अभी तक कैटरीना या विकी ने इस पर खुलकर बात नहीं की है। हालांकि दोनों एक दूसरे के करीब नजर आ ही जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











