..................... Katrina Kaif celebrates hubby vicky kaushal birthday vicky kaushal get cosy with katrina at private birthday party - Hindi Filmibeat

ऐसी ड्रेस पहनकर कैटरीना ने सेलिब्रेट किया विक्की का बर्थडे, खुद को पलभर भी रोक नहीं पाए हो गए कोजी

Katrina Kaif Vicky Kaushal

Katrina Kaif Celebrates Vicky Kaushal Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ छोटी छोटी खुशियां बंटने और सेलिब्रेशन का कोई मौका हाथ से फिसलने नहीं देती हैं। अब विक्की कौशल के बर्थडे के मौके पर कैटरीना कैफ ने प्राइवेट सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया।

कैटरीना कैफ ने अपने सेलिब्रेशन की कछ यादगार झलकियां सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते हुए उन्हे बर्थडे विश किया है। कैटरीना कैफ ने अपने सेलिब्रेशन से दो तस्वीरें ड्रॉप की हैं। पहली तस्वीर में जहां ये कपल डांस करता हुआ पूरी तरह से एक दूसरे में खोया दिखाई दे रहा है।

सामने आई दोनों तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि विक्की ने कैटरीना को अपनी बाहों में बेहद कोजी अंदाज में जकड़ा हुआ है। इंटरनेट पर दोनों की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में फैंस विक्की को बर्थडे विश कर रहे हैं साथ ही कपल की बॉन्डिंग के भी मुरीद दिखाई दे रहे हैं।

कैटरीना कैफ ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "थोड़ा सा डांस, ढेर सारा प्यार। हैप्पी बर्थडे माय लव।" बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। ऐसे में ये कपल भी अपने हर सेलिब्रेशन और छोटी बड़ी खुशियों की तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करता रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X