क्या प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ? विक्की कौशल की क्रिसमस की तस्वीरों में फैंस को मिले हिंट्स

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के सबसे पावर कपल में गिने जाते हैं। बाकी स्टार्स की तरह दोनों ने भी क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें लोगों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं थी। इसलिए आज भी दोनों की साथ में तस्वीरें उनके फैंस और बॉलीवुड लवर्स को रोमांचित कर देती है।
कैटरीना कैफ ने इस बार क्रिसमस का त्योहार अपने ससुराल में मनाया है। उन्होंने इस त्योहार को पति विकी कौशल के अलावा सास, ससुर, देवर सनी कौशल और बहन के साथ सेलिब्रेट किया। कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी की जा रही है।
यह कैफ और कौशल परिवार की किसी परफेक्ट पारिवारिक तस्वीर से कम नहीं है। तस्वीर में कैटरीना कैफ अपनी सास और ससुर शाम कौशल के पीछे खड़ी नजर आ रही हैं तो वहीं, विक्की कौशल सामने में बैठे दिख रहे हैं। वहीं, सनी कौशल और कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

नेहा धूपिया के साथ आईं नजर
वहीं, नेहा धूपिया ने भी कैटरीना कैफ के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें कैटरीना कैफ नेहा धूपिया के पीछे खड़ी नजर आ रही हैं। कैटरीना कैफ की इस तरह की तस्वीरों को देखकर फैंस और यूजर्स उनके प्रेग्नेंट होने के कयास भी लगा रहे हैं।

यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कॉमेंट
कैटरीना कैफ की तस्वीर पर कई लोग तरह-तरह कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- 'जो पंजाबी आदमी को सांता बना दे वो होती है बीवी'। वहीं, कई यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं इसलिए इस तरह से पोज देते हुए उन्होंने तस्वीर क्लिक करवाई है।

दिया एक सा पोज
कैटरीना कैफ ने दरअसल, नेहा धूपिया के साथ भी बिल्कुल वैसा ही पोज दिया है जैसा उन्होंने अपनी सास-ससुर के साथ दिया है। जाहिर है ऐसे में कई यूजर्स को वो प्रेग्नेंट लग रही हैं।

सेलिब्रेट की थी एनिवर्सरी
कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने इसी महीने 9 दिसंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई थी। दोनों की शादी की खबरों ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया था। कैटरीना कैफ-विकी कौशल की रिलेशनशिप की अफवाह जरूर आ रही थीं लेकिन किसी को उनके रिलेशनशिप की जानकारी नहीं मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications











