कैटरीना ने रात भर रणबीर संग मनाया जन्मदिन!

कैटरीना कैफ का कल जन्मदिन था और उनका ये जन्मदिन काफी खास रहा क्योंकि उनके इस जन्मदिन पर उन्होंने दो दो पार्टियां कीं। पहली पार्टी हुई आमिर खान के नये घर पर और दूसरी पार्टी की उन्होंने अपने करीबी रणबीर कपूर के साथ। आमिर खान केघर उनकी पत्नी किरणराव की फिल्म शिप ऑप थीसिस इस हफ्ते रिलीज हो रही है औरइसफिल्म कोलेकर आमिर खान काफी उत्साहित हैं। आमिरखान ने पहले लाइट बॉक्स में शिप ऑफ थीसिसकीस्क्रीनिंग रखी थी जिसमें सलमान खान, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, करण जौहर, रानी मुखर्जी कंगना रानावत और आलिया भट्ट जैसे कई सारे बड़े बड़े सितारे पहुंचे थे।

स्क्रीनिंग के बाद आमिर खान के नये घर में आमिर ने एक पार्टी दी जहां पर कैटरीना कैफ का जन्मदिन मनाया गया। इस पार्टी के बाद कैटरीना कैफ रणबीर कपूर के साथ वहां से निकल गयीं। सूंत्रों के अनुसार रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ और अर्जुन कपूर मुंबई के बीकेसी में स्थित एकहोटल योचा में गये औरवहां पर तीनों ने मिलकर डिनर किया और कैटरीना कैफ का जन्मदिन मनाया। रणबीर कपूरऔर कैटरीना कैफ इस डिनर के बाद वहां से निकलकर अपनी अपनी गाड़ी से रणबीर के घर गये और वहां से कैटरीना कैफ ने अपनी खाली गाड़ी वापस भेज दी। उसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कैटरीना कैफ रात भर रणबीर कपूर के साथ उनके घर पर रहीं।

दूसरी तरफ कैटरीना कैफ की मैनेजर का कहना है कि कैटरीना कैफ को वाइरल हो रखा है और वो कहीं बाहर नहीं आ जा रही हैं। उन्होने बताया कि कैटरीना कैफ थोड़ी देर के लिए आमिर खान के घर उनकी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए जाएंगी लेकिन वहां से वो जल्द ही वापस आ जाएंगी। लेकिन आमिर खान के घर पर जाने के बाद तो कोई और ही नजारा देखने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X