न्यू मॉम कैटरीना कैफ ने परिवार संग मनाई होली, पति और देवर संग जमकर खेला रंग...
कैटरीना कैफ हाल ही में मां बनी हैं। पिछले साल नवंबर 2025 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। अभी तक ना तो कैटरीना ने अपने बेटे की झलक दिखाई है और ना ही वह खुद पब्लिक एरिया में पैपराजी के सामने आई हैं। उनके फैन्स उनके नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भले ही कैटरीना पैपराजी के सामने आकर कोई पोज ना दे रही हों, लेकिन अपने फैन्स के लिए होली के मौके पर कैटरीना कैफ ने फैमिली फोटो जरूर शेयर की है।

डिलीवरी के बार पहली बार शेयर की कैट ने अपनी तस्वीर
कैटरीना कैफ द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैटरीना काफी चबी नजर आ रही हैं। वह पति विक्की और देवर सनी कौशल के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। बता दें कि होली पार्टी में कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ भी शामिल हुईं। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने होली पार्टी में चार चांद लगा दिए हैं।
कैट ने फैन्स को दीं होली की शुभकामनाएं
कैटरीना ने इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा- 'होली की हार्दिक शुभकामनाएं' इसी के साथ ही उन्होंने कई कलरफुल इमोजी भी बनाए हैं। कैटरीना कैफ के साथ ही उनकी बहन इसाबेल ने भी कुछ पूल फोटोज शेयर की हैं। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैमिली जमकर होली पार्टी एंजॉय कर रही है।
शादी के चार साल बाद घर में गूंजी किलकारी
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर साल 2021 में विक्की कौशल के साथ राजस्थान में ग्रैंड वेडिंग की थी। उनकी शादी बेहद ही प्राइवेट थी शादी में केवल खास मेहमान और इंडस्ट्री के कुछ खास लोगों को ही न्योता दिया गया था। शादी के बाद फैन्स को नन्हे मेहमान के आने का इंतजार था वहीं कैट और विक्की ने पिछले साल ही अपने बेटे का इस दुनिया में वेलकम किया है। फैन्स कैटरीना के बेटे की एक झलक देखने को बेताब हैं। अभी तक तो कैट ने बेटे की तस्वीर शेयर नहीं की है, लेकिन फैन्स दोनों से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि जल्द ही दोनों अपने बच्चे का चेहरा रिवील करें।


Click it and Unblock the Notifications











