फिल्म हिट कराने के लिए.. सलमान खान ले रहे हैं कैटरीना कैफ का सहारा!
सलमान खान के प्रोडक्शन की अगली फिल्म है लवरात्रि.. जिससे उनके बहनोई आयुष शर्मा डेब्यू करने वाले हैं। जाहिर है फिल्म को लेकर अभी कुछ खास क्रेज नहीं है। यही वजह है कि सलमान अब फिल्म से एक जाना पहचाना नाम भी जोड़ना चाह रहे हैं।
2018 की सबसे धमाकेदार एक्शन फिल्म.. पोस्टर से ही FINAL है
जी हां, हम बात कर रहे हैं कैटरीना कैफ की। सूत्रों की मानें तो लवरात्रि में कैटरीना कैफ एक स्पेशल सांग में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए सलमान ने ही कैटरीना को अप्रोच किया है.. जिसके बाद कैट मना नहीं कर सकीं।

दरअसल, सलमान चाहते हैं कि फिल्म से किसी सुपरस्टार का नाम भी जुड़ जाए.. ताकि फिल्म को एक स्टार पॉवर का डोज़ भी मिले और दर्शक सिनेमाघर तक आएं। फिल्म 21 सितंबर को देशभर में रिलीज होने वाली है। फिलहाल फिल्म को सुर्खियों में छाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।
यहां जानें फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications