..................... Katrina Kaif ने नशे की हालत में किया था एक्स-बॉयफ्रेंड को कॉल? Katrina Kaif call her ex-boyfriend in a drunken state? You will be shocked to hear the answer! - Hindi Filmibeat

Katrina Kaif ने नशे की हालत में किया था एक्स-बॉयफ्रेंड को कॉल? जवाब सुनकर उड़ जाएंगे होश!

katrina kaif

कैटरीना कैफ इस वक्त काफी चर्चा में हैं और उन्होने वेलेंटाइन डे से पहले कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जो कि खबरों का हिस्सा हैं। इस दौरान कैटरीना कैफ मिनी माथुर और करिश्मा कोहली के साथ वेलेंटाइन डे 2023 के लिए गेम खेल रहीं और इस दौरान उन्होने कई मजेदार बातें बताई। कैटरीना कैफ के मेकअप ब्रांड के इंस्टाग्राम पेज ने 'नेवर हैव आई एवर' गेम खेलते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। कैटरीना कैफ से पूछा गया था कि क्या कभी उन्होने अपने एक्स को नशे में कॉल किया है?

इस पर कैटरीना कैफ ने हां में जवाब दिया है। हालांकि वो कौन था, इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा कैटरीना कैफ से पूछा गया था कि क्या कभी चोरी से उन्होने अपने पार्टनर का फोन चेक किया है?

इसके बाद अभिनेत्री ने चौकाने वाला जवाब देते हुए कहा कि हां उन्होने ऐसा किया हुआ है। इसके अलावा उन्होने कहा कि, ये सब उन्होने तब किया था जब वो समझदार नहीं थीं। लेकिन अब वो कभी ऐसा नहीं करेंगी क्योंकि वो समझदार हो चुकी हैं।

कैटरीना कैफ ने ये भी बताया था कि उन्होने फोन चेक किया था और वो दिवाली का समय था। इसके बाद वो बाथरूम में जाकर खूब रोईं थीं। कैटरीनी कैफ का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसपर उनके फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।

हालांकि कैटरीना कैफ अब विकी कौशल से शादी कर चुकी हैं और उनका कहना है कि वो काफी खुश हैं। इससे इतना तय है कि कैटरीना कैफ अपने पहले वाले रिलेशनशिप्स में कुछ खास खुश नहीं थीं। वर्कफ्रंट पर वो सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी इस फिल्म से कुछ बड़ा ऐलान होने वाला है।

Read more about: katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X