Exclusive- कैटरीना की बहन की शादी में सलमान नहीं आएंगे, रणबीर नाचेंगे!
(सोनिका मिश्रा) कैटरीना कैफ की बहन नताशा की शादी हाल ही में तय हुई है और सूत्रों के अनुसार नताशा की शादी अगले महीने यानी सितंबर माह में होगी और इसके लिए कैटरीना और उनका पूरा परिवार तैयारियों में जुटा हुआ है। खबर ये भी है कि कैटरीना कैफ अपनी बहन की शादी में हर किसी को नहीं बुलाएंगी बल्कि कुछ ही गिने चुने लोगों को शादी में बुलाएंगी। अब इस बात को लेकर लोगों में बातें हो रही हैं कि कैटरीना कैफ आखिर अपनी बहन की शादी में अपने एक्स ब्वॉय फ्रैंड सलमान खान को बुलाएंगी या फिर अपने करंट ब्वॉयफ्रैंड रणबीर कपूर को। इस बात को लेकर लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं कुछ को लग रहा है कि रणबीर इस शादी का हिस्सा बनेंगे तो कुछ का कहना है कि सलमान खान।
कुछ लोगों का कहना है कि सलमान खान इस बार भी कैट की मदद करते हुए शादी के सारे अरेंजमेंट करेंगे लेकिन खुद शादी में नहीं आएंगे। क्योंकि सलमान इस वक्त काफी व्यस्त हैं। कुछ का मानना है कि कैटरीना कैफ को सलमान खान को बुलाना चाहिए क्योंकि सलमान खान उनके लिए लकी हैं और रणबीर के नये नये प्यार की वजह से वो सलमान खान को इग्नोर तो नहीं करेंगी क्योंकि सलमान की ही वजह से आज उनका करियर इस ऊंचाई पर है। इसके अलावा रणबीर कपूर के साथ कैटरीना कैफ की हाल ही में स्पेन को लेकर जो कॉट्रोवर्सी हुई है उसकी वजह से कैटरीना कैफ को थोड़ी तो सावधानी बरतनी पड़ेगी।
कैटरीना कैफ की बहन की शादी की शॉपिंग के लिए कैटरीना ने अपने पूरे परिवार को मुंबई ही बुला लिया है और वो अपने परिवार के साथ मिलकर सभी के लिए डिजायनर कपड़े बनवा रही हैं। इस शादी को लेकर मीडिया भी काफी उत्सुक है क्योंकि हाल ही में उन्हें कैटरीना को लेकर काफी मसाला मिला था अब इस शादी को लेकर भी काफी खबरें बनने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











