..................... Katrina Kaif breaks into impromptu dance during a photoshoot, see bts pics and videos | कैटरीना कैफ फोटोशूट के दौरान अचानक करने लगीं डांस, वायरल वीडियो - Hindi Filmibeat

कैटरीना कैफ फोटोशूट के दौरान अचानक करने लगीं मस्ती डांस, वायरल हो गया वीडियो और तस्वीरें

कैटरीना कैफ इस समय अपनी फिल्म टाईगर 3 की ट्रेनिंग कर रही हैं। इस बीच उन्होंने एक बेहद प्यारा सा फोटोशूट किया जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इस फोटोशूट के दौरान कैटरीना कैफ ने एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया जहां वो अपने स्टाईलिस्ट और हेयर स्टाईलिस्ट के साथ मस्ती करती दिखाई दीं।

इस वीडियो में कैटरीना अचानक पोज़ करते डांस करना शुरू कर देती हैं और अपनी इस हरकत पर वो खुद ही काफी हंसते हुए दिखाई देती हैं। वीडियो में कैटरीना के साथ उनके साथी भी दिखाई दे रहे हैं।

katrina-kaif-breaks-into-impromptu-dance-during-a-photoshoot-see-bts-pics-and-videos

कैटरीना कैफ के इस वीडियो पर फैन्स उनकी तारीफों के पुल बांधते नज़र आए। वहीं उनके को स्टार्स और साथियों ने भी उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट कर कैटरीना की तारीफें कीं।

बेहद शानदार फोटोशूट

बेहद शानदार फोटोशूट

कैटरीना कैफ, इन तस्वीरों में बेहद शानदार फोटोशूट करवाती दिख रही हैं। कैटरीना कैफ तस्वीरों में एक ब्लेज़र सूट में दिखाई दे रही हैं। वहीं उनका हेयरस्टाईल भी बिल्कुल साधारण सा है। अपने सादे लुक में कैटरीना कैफ फैन्स को बहुत पसंद आ रही हैं।

फिल्मों के बीच फोटोशूट

फिल्मों के बीच फोटोशूट

कैटरीना कैफ इस समय अपनी आने वाली फिल्म टाईगर 3 की तैयारी कर रही हैं लेकिन अपनी ट्रेनिंग के बीच ही कैटरीना कैफ ने ये फोटोशूट असाईमेंट पूरा किया है। कैटरीना का ये लुक देख फैन्स ही नहीं स्टार्स भी उन पर फिदा हैं और उनके इंस्टाग्राम पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

खोई हुई आईं नज़र

खोई हुई आईं नज़र

कैटरीना कैफ ने 16 जुलाई को अपना 38वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर दिन भर उन्हें बधाई संदेश मिले। कैटरीना कैफ आज बॉलीवुड का सबसे बड़ा नाम हैं। वो बॉलीवुड की ऐसी ए लिस्ट हीरोइन हैं जिन्होंने सभी ए लिस्ट एक्टर्स के साथ रोमांस किया है।

बूम से धूम तक

बूम से धूम तक

बूम से विफल होने के बाद कैटरीना कैफ ने साउथ की फिल्मों का रूख कर लिया था लेकिन फिर वो सलमान खान से टकरा गईं। कैटरीना कैफ को वापस लॉन्च किया गया डेविड धवन की फिल्म मैंने प्यार क्यों किया के साथ। इसके बाद कैटरीना कैफ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

बेहद मेहनती हैं कैटरीना कैफ

बेहद मेहनती हैं कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ अपने काम के प्रति बेहद ईमानदार और मेहनती हैं। कैटरीना कैफ ने अपनी हिंदी पर काम करना शुरू किया। पहले उनकी फिल्में डब की जाती थीं। लेकिन अब कैटरीना अपने डायलॉग्स खुद डब करती हैं। अपने डांस पर और अपने अभिनय पर कैटरीना ने काफी मेहनत की।

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट

अपनी दूसरी ही फिल्म से कैटरीना कैफ बॉक्स ऑफिस पर हमेशा ही सुपरहिट रही हैं। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ ढेरों सुपरहिट फिल्में दी हैं वहीं सलमान खान की टाईगर में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर एक्शन किया है। उनकी कुछ फिल्में तो बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हैं।

सूर्यवंशी और टाईगर 3 का इंतज़ार

सूर्यवंशी और टाईगर 3 का इंतज़ार

कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी का इंतज़ार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं। इसके अलावा वो टाईगर 3 के लिए कड़ी ट्रेनिंग कर रही हैं। इन दोनों फिल्मों के बाद कैटरीना कैफ, आखिरकार अली अब्बास ज़फर के साथ अपनी सुपरवूमन फिल्म सुपर सोल्जर की शुरूआत करेंगी।

गौरतलब है कि 2009 में कैटरीना कैफ को अपने अभिनय के लिए अपना पहला फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिला था। ये फिल्म थी न्यूयॉर्क जिसमें कैटरीना कैफ के साथ जॉन अब्राहम और नील नितिन मुकेश नज़र आए थे। दिलचस्प है कि कैटरीना ने अपने शुरूआती दिनों में जॉन अब्राहम की साया की शूटिंग की थी लेकिन खराब अभिनय के चलते उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X