विक्की कौशल के लिए बोले सलमान खान- लंबा चौड़ा है बहुत मारेगा.. शर्म से लाल हुई कैटरीना कैफ

Salman Khan On Vicky Kaushal: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर छाए हुए हैं। एक ओर जहां फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार रिएक्शन मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर कैटरीना की शादी के बाद ये जोड़ी एक बार फिर से अपने फैंस के दिलों पर छा गई है।
कैटरीना कैफ विक्की कौशल की शादी के बाद ये उनकी एक्स सलमान के साथ पहली फिल्म है ऐसे में हर किसी की नजर इस जोड़ी की बॉन्डिंग पर थी जो कि बिल्कुल भी नहीं बदली है। वहीं अब सोशल मीडिया पर इस जोड़ी का एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में सलमान खान कैटरीना के सामने ही उनके पति विक्की कौशल के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं और इस दौरान कैटरीना कैफ के चेहरे के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान सलमान खान के चेहरे के एक्सप्रेशन काफी मजेदार हैं और वो विक्की कौशल के बारे में बात करते हुए कहते हैं, "लंबा चौडा है बहुत मारेगा।" सलमान के इस स्टेटमेंट के दौरान कैटरीना कैफ के चेहरे पर जो मुस्कुराहट आई वो देखने लायक है। एक्ट्रेस पूरी की पूरी ब्लश करती और शर्म से लाल दिखाई दे रही थीं।
बता दें कि फिल्म में फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान कैटरीना की बॉन्डिंग मे जरा भी बदलाव देखने को नहीं मिल है। इसके साथ ही फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में बात करें तो फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है जो कि लगातार चालू भी है। इसके साथ ही दिवाली पर फिल्म ने ऐतिहासिक कमाई करते हुए पिछली सभी फिल्मों के रिकॉर्ड भी धुआं कर दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











