अफेयर की खबरों के बीच कैटरीना कैफ ने विकी कौशल को ऐसे किया बर्थडे विश, 'हमेशा मुस्कुराते रहो'
बीते दिन यानि 16 मई को उरी स्टार विकी कौशल ने अपना जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया। हालांकि कोरोना वायरस के कारण किसी करह की पार्टी देखने को नहीं मिली है। बता दें कि इस मौके पर विकी कौशल के फैंस और उनके स्टार दोस्त लगातार उनके विश कर रहे हैं। लेकिन सभी को इंतजार था कैटरीना कैफ के बर्थडे विश का जिसको लेकर काफी समय से चर्चा है।
गौरतलब है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ के अफेयर को लेकर खबरें आती रहती हैं लेकिन दोनों की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं किया गया है। विकी कौशल के जन्मदिन पर कैटरीना कैफ ने उनको काफी शानदार तरीके से विश किया है।

कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्रा पर विकी कौशल की एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो हंसते हुए नजर आ रहे हैँ। कैटरीना कैफ लिखती हैं.. 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, विकी कौशल आप हमेशा ऐसे ही मुस्कुराते रहें।'


Click it and Unblock the Notifications
