..................... कैटरीना और बिपाशा की खामोशी टूटी, Katrina and Bips patch up - Hindi Filmibeat

कैटरीना और बिपाशा की खामोशी टूटी

By Staff


कहते हैं बॉलीवुड में दोस्ती और दुश्मनी बहुत कम समय के लिए होती हैं मगर दो नायिकाओं के बीच की दरार जल्द भर जाए क्या यह मुमकिन है. जी हां यह मुमकिन कर दिखाया है कैटरीना कैफ और बिपाशा बसु ने. अब्बास मस्तान की फिल्म 'रेस' में एक साथ काम कर रही इन दोनों नायिकाओं के बीच ऐसा कुछ भी नहीं हुआ जिसे हम झगडा़ कह सके मगर फिर भी दोनो के बीच बातचीत नहीं थी. इन दोनों ने अपनी खामोशी को तोड़ते हुए यशराज प्रोडक्शन की एक अनाम फिल्म साइन की है. इस फिल्म का निर्देशन 'सलाम नमस्ते' फेम सिद्धार्थ आनंन्द करेंगे.

टेलीविज़न पर प्रसारित होनेवाले करन जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' में दोनों की खामोशी के टूटने का राज़ उस वक़्त खुला जब कैटरीना ने कहा कि उनके बीच बातचीत करवाने के लिए किसी तीसरे आदमी की ज़रुरत थी जो हो गई.

दोनों अपनी इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित है. कहा जा रहा है कि यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'बैचलर' से प्रेरित है. सिद्धार्थ इन दिनों सिडनी में है. उन्होंने इस बात को पहले सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा है कि वहां से पांच सितंबर को आने के बाद ही वह इस बारे में बातचीत करेंगे. यह फिल्म इस साल के अंत तक शूटिंग के लिए फ्लोर पर चली जाएगी. इस फिल्म में कैटरीना और निपाशा के अलावा रणवीर कपूर तथा दिपिका पादुकोणे भी होंगे. आशा की जा रही है कि कैटरीना और बिपाशा की यह जोडी़ फिल्म 'बाबुल' का जादू चलाएगी जिसमें सलमान और जॉन अब्राह्म एक साथ थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X