बिहार की बेटी है : कैटरीना कैफ

खबरों के अनुसार जैसे ही कैटरीना स्टेज पर चढ़ीं वहां पहले से मौजूद बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार थोड़ा नर्वसा से गए। और जब कैटरीना ने भोजपुरी में बोलना शुऱु किया स्टेज पर मौजूद भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी का रंग भी फीका पड़ गया। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री बोल पड़े कि जब कैटरीना कैफ स्टेज पर मौजूद हैं तो यहां उनकी कोई जरूरत ही नहीं थी।
इस पर राजनीति के निर्देशक प्रकाश झा का कहना था ''कैटरीना ने उम्मीद से बेहतर बेहतर प्रदर्शन किया। उन्हें भोजपुरी की ट्रेनिंग देना वाकई बेहद मुशकिल काम था। किसी ऐसे व्यक्ति से भोजपुरी बोलने को कहना जो हिन्दी भी ठीक से ना जानता हो वाकई बहुत मुशकिल है। लेकिन कैटरीना ने भोजपुरी बोल के बिहार का दिल जीत लिया।'' उन्होंने कहा कि कैटरीना को बिहार में अपनी इतनी प्रसिद्धि का कतई अंदाजा नहीं था। अपने भव्य स्वागत से वह अभिभूत हो गईं।
बिहार की जनता ने उनका स्वागत इस तरह किया जैसे हेमा मालिनी का होता है। किसी ने भी उन पर कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की बल्कि उन्हें बिहार की बेटी के खिताब से नवाजा। कैटरीना कैफ के साथ उनकी फिल्म राजनीति के साथी कलाकार अर्जुन रामपाल और मनोज बाजपाई भी पटना पहुंचे थे। प्रकाश झा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राजनाति' में कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











