..................... Katrina Kaif Bharti Singh actress late pregnancy 40 plus pregnancy challenges how to conceive after 40 pregnancy healthy diet and yoga - Hindi Filmibeat

41 में भारती 42 में कैटरीना... आसान नही ढलती उम्र में प्रेग्नेंट होना, बच्चे में पैदायशी हो सकती हैं ये बीमारी

Late Pregnancy Challenges

Late Pregnancy Challenges: कॉमेडियन भारती सिंह और अभिनेत्री कैटरीना कैफ के आने वाले बच्चों को फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार है। दोनों ने बेबी बंप के साथ अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। कैटरीना कैफ जहां पहली बार मां बनने वाली हैं तो वहीं भारती का ये दूसरे एक्सपीरियंस है। हालांकि जो एक बात दोनों की प्रेग्नेंसी में कॉमन है वो है लेट प्रेग्नेंसी। दोनों ही 40 की उम्र के पार मां बनने वाली हैं।

इस उम्र में कंसीव करना नॉर्मल चीज नहीं होती हालांकि ये कोई इंपॉसिबल टास्क भी नहीं है। आज हम आपको बताने वाले हैं इस उम्र में कितना मुश्किल होता है मां बनना? कुछ लोग इस पर चर्चा कर रहे हैं कि 40 साल के बाद मां बनना कितना आसान या मुश्किल होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आम तौर पर माना जाता है कि इस उम्र के बाद प्रेग्नेंट होना थोड़ा कठिन हो सकता है। चलिए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है।

उम्र का मां बनने से क्या संबंध है?

कई रिपोर्ट्स और मेडिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि 35 की उम्र के बाद महिलाओं की फर्टिलिटी धीरे-धीरे कम होने लगती है, यानी कंसीव करने की संभावना कम हो जाती है। और जब कोई महिला 40 साल की हो जाती है, तब मां बनना और भी ज्यादा चैलेंजिंग हो सकता है। ऐसे में कैटरीना कैफ और भारती का इस उम्र में मां बनना उन महिलाओं के लिए एक उम्मीद बन सकता है, जो 40 की उम्र के बाद बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं।

40 की उम्र के बाद मां बनने में क्या समस्याएं आती हैं?

इस उम्र में महिला के शरीर में कुछ बदलाव आने लगते हैं:

-अंडों (eggs) की संख्या और क्वालिटी कम होने लगती है।
-प्रेग्नेंसी ठहरने में अधिक समय लग सकता है।
-कभी-कभी IVF जैसी मेडिकल तकनीकों की जरूरत पड़ सकती है।
-डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, समय से पहले डिलीवरी या बच्चे में जन्मजात समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है।

इसी वजह से डॉक्टर 40 के बाद प्रेग्नेंसी को "हाई-रिस्क" मानते हैं। लेकिन अगर महिला शारीरिक रूप से स्वस्थ हो और डॉक्टर की निगरानी में हो, तो वह सुरक्षित रूप से मां बन सकती है।

क्या 40 के बाद मां बनना नामुमकिन है?

नहीं, 40 के बाद मां बनना मुश्किल जरूर है, लेकिन असंभव नहीं। सही मेडिकल देखभाल और हेल्दी लाइफस्टाइल से यह संभव हो सकता है।

अमेरिका की जानी-मानी महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मिशेल वाई. ओवेन्स कहती हैं कि 40 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी में जोखिम थोड़ा ज्यादा होता है, जैसे कि मिसकैरेज या अबॉर्शन का खतरा। लेकिन आज की मेडिकल सुविधाएं इतनी अच्छी हो गई हैं कि इस उम्र में भी महिलाएं सुरक्षित रूप से मां बन सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X