श्रेष्ठ भारतीय में नामित हुई कैटरीना

कैटरीना ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, '' यह मेरे लिए बहुत गर्व और सम्मान की बात है कि मुझे इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। इससे मुझे कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। हालांकि मेरे जीतने के आसार काफी कम है लेकिन उम्मीदें हमेशा बड़ी होनी चाहिए। मनमोहन सिंह, आमिर खान और प्रतिभा पाटिल अपने क्षेत्र में श्रेष्ठ लोग है और मैं उन सभी का काफी सम्मान करती हूं।''
गौरतलब हो कि कैट के अलावा मनमोहन सिंह, आमिर खान और प्रतिभा पाटिल भी इस श्रेणी में नामित किए गए है। आमिर खान ने 2008 में तीन बड़ी हिट फिल्में दी है।
खैर अब तो कैटरीना के अच्छे दिन चल रहे है। उनकी आने वाली फिल्मों में रनबीर कपूर के साथ अजब प्रेम की गजब कहानी और अक्षय कुमार के साथ दे धना धन है।


Click it and Unblock the Notifications











