41 वां बर्थडे मनाने से पहले कैटरीना कैफ ने अथिया शेट्टी और के एल राहुल के साथ मंदिर में जाकर की पूजा, PHOTOS

Katrina Kaif 41st Bithday: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। बता दें कि कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों की वजह से जमकर हेडलाइन्स में बनी हुई हैं। अंबानी फैमिली के फंक्शन में जब कैटरीना नजर आईं तब उनका हल्का बेबी बंप भी फैन्स को दिखा था, लेकिन अभी तक कपल ने इस खबर पर चुप्पी साधी हुई है। विक्की कौशल कहते हैं कि जब भी कुछ ऐसा होगा सबसे पहले वह फैन्स को बताएंगे। फिलहाल तो फैन्स अब दोनों की ऑफिशियल एनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।
शेट्टी फैमिली के साथ नजर आईं कैटरीना कैफ
वहीं हाल ही में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अथिया शेट्टी और के एल राहुल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ मंगलुरू के मंदिर कुट्टारू कोरागज्जा मंदिर गई हुई हैं। कैटरीना कैफ ने यहां अपने जन्मदिन के लिए खास पूजा अर्चना करवाई थी। बता दें कि इस खास मौके पर विक्की कौशल, के एल राहुल, अथिया शेट्टी, सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी भी नजर आए थे। कुट्टारू कोरागज्जा मंदिर कर्नाटक को कोस्टल एरिया में पूजे जाने वाले खास लोक देवता के मंदिर में से एक है।
41वें जन्मदिन के लिए करवाई पूजा
बता दें कि कैटीरना कैफ ने यहां रीति रिवाज के मुताबिक पूजा करवाई थी। 16 जुलाई को कैटरीना कैफ 41 वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में अब फैन्स यह उम्मीद लगा रहे हैं कि कैटरीना और विक्की जल्द ही गुड न्यूज भी शेयर करे दें। कैटरीना कैफ लंबे समय से लंदन में ही थीं वहीं जन्मदिन के बाद उनके फिर लंदन जाने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में फैन्स की उम्मीदें और भी बढ़ती जा रही हैं। फिलहाल तो बता दें कि विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज इन दिनों चर्चाओं में है। यह फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
