कैटरीना ने पीछे छोड़ा दीपिका को, बनीं सबसे सेक्सी महिला!
कैटरीना कैफ के बाद दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपडा़ और तीसरे नंबर पर टीवी एक्ट्रेस और झलक दिखला जा की विनर दृष्टि धामी हैं। ये सर्वे कराया गया एक लंदन की पत्रिका द्वारा। पहले भी इसी सर्वे के दौरान कैट को एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब मिला था। कैटरीना कैफ भी अपने इस लगातार चौथी बार जीते जाने वाले अवॉर्ड को लेकर काफी उत्साहित हैं। कैट ने कहा मुझे बहुत खुशी है कि मुझे चौथी बार एशिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब मिला है। मुझे ये नहीं पता कि ये कोई रिकॉर्ड है। लेकिन जो भी है बहुत ही बेहतरीन है। मैं सभी को धन्यवाद कहती हूं जिन्होंने भी मेरा नाम लिया और मुझे वोट दिया।
कैट से पहले दीपिका, ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा भी इस खितााब की हकदार रह चुकी हैं। लेकिन कैट के आने के बाद से लगातार वही इस खिताब को जीतती आ रही हैं। दृष्टि धामी ने भी दीपिका को हराकर तीसरे स्थान पर जगह हासिल की है जो कि बहुत बड़ी बात है। एक टीवी एक्ट्रेस को इतनी टक्कर देना दृष्टि की काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग को दर्शाता है।


Click it and Unblock the Notifications












