सुनसान रेगिस्तान में विकी कौशल की गोद में बैठकर रोमांटिक हुईं कैटरीना कैफ, क्रेजी कर देंगी तस्वीरें

katrina kaif, vicky kaushal

न्यू ईयर 2024 और क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए विकी कौशल और कैटरीना कैफ निकले थे। दोनों शादी के बाद अपनी पर्सनल लाइफ में काफी खुश हैं। अक्सर देखा जाता है कि विकी और कैटरीना अक्सर एक दूसरे के साथ अपनी प्यार भरी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

इन तस्वीरों में विकी कैटरीना की बॉन्डिंग हर किसी का दिल जीत लेती है। अब एक बार फिर से इस कपल की रोमांस में डूबे होने की तस्वीरों ने इंटरनेट पर हर किसी का अटेंशन ग्रैब कर लिया है। दरअसल ये वीकेंड कोई और नहीं बल्कि नए साल के जश्न वाला वीकेंड था।

कैटरीना कैफ ने जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें वो विकी के साथ काफी रोमांटिक हुई दिख रही हैं। विकी कौशल ने एक तस्वीर में उनको गोद में बिठाया हुआ है। एक तस्वीर में वो काफी खुश नजर आ रही हैं। एक की बात करें दोनों कुर्सी पर एक साथ बैठकर सनसेट का मजा ले रहे हैं।

आसपास सुनसान रेगिस्तान में दोनों को डिस्टर्ब करने वाला कोई नहीं है। कैटरीना कैफ ने इस तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, ''तीन खूबसूरत दिन... प्यार, आराम, सूर्यास्त और ठंड! नया साल मन लिया... अब #MerryChristmas का समय है!!!''

इसके बाद लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है, लेकिन यह कौन है?'' एक ने लिखा, ''उन्होंने सलमान खान से समानांतर शादी की।'' एक ने लिखा, ''हाये मेरी गुड़िया कितनी प्यारी लगरी है।''

एक ने लिखा, ''विकी के चेहरे पर कैटरीना के बाल, मैं रो दूंगा।'' लोग इस तरह से लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि कैटरीना या विकी किसी की तरफ से भी लोगों के कमेंट्स पर कोई जवाब नहीं आया है। वर्कफ्रंट पर दोनों के लिए साल 2023 ठीक साबित हुआ है। फिलहाल आप देखिए ये रोमांटिक तस्वीरें...

Read more about: katrina kaif vicky kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X