कैटरीना कैफ उठा रही हैं शादी का खर्च? सात फेरे से पहले पढ़िए विकी - कैटरीना की शादी की सात बड़ी अफवाहें

विकी कौशल और कैटरीना कैफ, आज शादी के बंधन में बंध रहे हैं। लेकिन दोनों से जुड़ी अफवाहें हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। शादी के शुरू होने से कुछ समय पहले से अब तक विकी और कैटरीना को लेकर ढेर सारी सुर्खियां गपशप गली में वायरल हैं।

इनमें से कुछ अफवाहों की मानें तो अपने होने वाले ससुराल में लोगों को इंप्रेस करने के लिए कैटरीना कैफ पंजाबी सीख रही हैं तो कुछ अफवाहें कहती हैं कि शादी से पहले विकी कौशल अपने वज़न का काफी ख्याल रख रहे हैं।

katrina-kaif-bearing-75-percent-wedding-cost-before-saat-phere-seven-huge-rumors-of-vicky-katrina

कुछ अफवाहों की मानें तो आज शादी के बाद की After Party में अक्षय कुमार, शाहरूख खान और अली अब्बास ज़फर जैसे बड़े नाम शामिल हैं जो कि इस पार्टी में शिरकत करने वाले हैं। कुछ समय पहले तक ये भी अफवाह थी कि इस शादी के बाद कैटरीना कैफ अपना सरनेम बदल लेंगी और टाईगर 3 में उनका नया नाम पोस्टर पर होगा।

तो सात फेरे लेने से पहले, आप भी फिर से मज़े ले लीजिए, विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी से जुड़ी सात बड़ी अफवाहों का।

पहली अफवाह - शादी के खर्च

पहली अफवाह - शादी के खर्च

सबसे पहले बात करते हैं इस भव्य शादी में होने वाले खर्च की। तो टाईम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो जितनी बड़ी और भव्य ये शादी हो रही है, उतना ही भव्य तरीके से इस शादी पर खर्च भी किया जा रहा है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स और अफवाहों की मानें तो इस शादी का 75 प्रतिशत खर्च कैटरीना कैफ खुद उठा रही हैं।

दूसरी अफवाह - हनीमून

दूसरी अफवाह - हनीमून

अब आते हैं शादी से जु़ड़ी दूसरी अफवाह पर। पहले खबरें थीं कि कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल शादी के बाद हनीमून के लिए मालदीव्स रवाना हो जाएंगे। ये बेहद छोटा हॉलीडे होगा जिसके बाद तुरंत दोनों अपनी अपनी अधूरी फिल्मों का काम पूरा करने में जुट जाएंगे। लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना कैफ और विकी कौशल सात फेरे लेने के बाद कुछ दिन इसी रिज़ॉर्ट में बिताने वाले हैं और यही उनका हनीमून होगा। यहां कुछ समय साथ बिताने के बाद दोनों अपने अपने शूट के लिए रवाना हो जाएंगे।

तीसरी अफवाह - कितने में हुई डील

तीसरी अफवाह - कितने में हुई डील

तीसरी अफवाह है इस शादी से जुड़ी डील की। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना कैफ और विकी कौशल को अपने शादी की Exclusive Footage बेचने के लिए एक बड़े OTT Platform ने 100 करोड़ रूपये ऑफर किए। वहीं कुछ और रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने अपने शादी की फुटेज अमेज़ॉन प्राईम इंडिया को 80 करोड़ रूपये में बेच दी है।

चौथी अफवाह - बिक चुकी है तस्वीरें

चौथी अफवाह - बिक चुकी है तस्वीरें

जहां वीडियो की डील को अफवाह माना जा रहा है वहीं एक अफवाह को पूरी तरह सच माना जा रहा है। ये है शादी की तस्वीरें। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रीती ज़िंटा की तरह, कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने भी अपनी शादी की तस्वीरों के Exclusive Rights एक बड़ी इंटरनेशनल मैगज़ीन को बेच दिए हैं। यानि इससे पहले, ये तस्वीरें कहीं भी कोई भी जारी नहीं कर सकता है। खुद विकी और कैटरीना कैफ भी नहीं।

पांचवी अफवाह - ज़ोरदार झगड़ा

पांचवी अफवाह - ज़ोरदार झगड़ा

पांचवी अफवाह ये है कि दिवाली पर विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने कैटरीना के खास दोस्त कबीर खान और मिनी माथुर के घर पर रोका कर लिया। इस रस्म की जानकारी किसी को भी नहीं। इस रस्म में केवल दोनों के परिवार ही शामिल हुए थे। लेकिन फिर दोनों के रोके की खबर बाहर आ गई और ये खबर कैसे लीक हुई, इस बात को लेकर विकी और कैटरीना में ज़ोरदार झगड़ा भी हुआ।

छठवीं अफवाह - करोड़ों का ले लिया है घर

छठवीं अफवाह - करोड़ों का ले लिया है घर

छठवीं अफवाह ये है कि शादी के बाद विकी कौशल और कैटरीना कैफ, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पड़ोसी बनने जा रहे हैं। दोनों ने उसी सोसाईटी में एक अपार्टमेंट फाईनल कर लिया है जिसका किराया लगभग 8 लाख रूपया महीना। इस अपार्टमेंट के लिए विकी कौशल ने 1.5 करोड़ रूपये की सिक्योरिटी दे दी है और पांच सालों के लिए इस अपार्टमेंट को किराए पर ले लिया है।

सातवीं अफवाह - साईन कर रहे हैं फिल्म

सातवीं अफवाह - साईन कर रहे हैं फिल्म

सातवीं और सबसे अनोखी अफवाह ये है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ, पति पत्नी बनने के बाद कपल के तौर पर अपनी पहली फिल्म साथ में साईन करने जा रहे हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं दोनों के एक बेहद करीबी और खास दोस्त। गौरतलब है कि जब से विकी और कैटरीना के साथ में होने की खबर है तब से ही दोनों को साथ में स्क्रीन पर लाने की कोशिश की जा रही है लेकिन दोनों ही सही मौके का इंतज़ार कर रहे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X