OUCH.. कैटरीना कैफ के साथ बद्तमीज़ी.. शर्मनाक.. कैट ने लिया एक्शन!

एक फोटोग्राफर ने तस्वीर लेने के लिए कैटरीना कैफ के साथ बद्तमीजी की। जिसके बाद कैटरीना ने उस फोटोग्राफर को बैन कर दिया है।

By Neeti

कैटरीना कैफ उन एक्ट्रेसस में नहीं, जो किसी तरह की बद्तमीज़ी बर्दाश्त कर जाए। बल्कि कैटरीना करारा जवाब देना जानती हैं। हाल ही में कुछ ऐसी घटना हुई, जिससे कैटरीना हैरान रह गई, लेकिन उन्होंने तुरंत ही उसके खिलाफ एक्शन लिया।

दरअसल, कैटरीना करण जौहर की वैलेंटाइन पार्टी से बाहर आ रही थी, जहां मीडिया के फोटोग्राफर्स उनका इंतजार कर रहे थे। लेकिन कैट झटपट आकर अपनी गाड़ी में बैठ गई और वहां से निकलने लगीं।

Katrina Kaif

तभी एक फोटोग्राफर ने अपनी हदें पार करते हुए, कैट की कार को रोकने लगा। इतना ही नहीं, बल्कि वह कैट की कार की छत पर चढ़कर फोटो लेने की कोशिश करने लगा। इस हरकत से कैट हैरान रह गई.. उन्होंने तुरंत ही अपनी टीम को कॉल किया और पता लगाने को कहा कि वह फोटोग्राफर कौन था..

[अगली फिल्म की तैयारी में सलमान- कैटरीना.. 'टाईगर ज़िंदा है' की शूटिंग!]

रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना ने अपनी टीम को तुरंत निर्देश दिया कि वह फोटोग्राफ अब कभी उनकी किसी भी इवेंट में इंवाइट नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं, बल्कि उस फोटोग्राफर को भी इस बाबत लेटर भेज दी गई।

हम्मम.. कोई शक नहीं कि कभी कभी बॉलीवुड स्टार्स को इन बद्तमीजियों से गुजरना पड़ता है। सिर्फ कैट ही नहीं, बल्कि कई सितारों के साथ ऐसी घटना घटी है। जिसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X