..................... Katrina Kaif Baby Bump appear in red saree that sparks katrina kaif pregnacy rumours - Hindi Filmibeat

Katrina Kaif Baby Bump: पल्लू से ढका फिर हाथ से छिपाया, लेकिन देखने वालों ने देख ही लिया कैटरीना का बेबी बंप

katrina kaif

Katrina Kaif Baby Bump: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में हैं। उनके एक्शन सीन को लोग बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं लेकिन इस बीच एक बार फिर से कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने लगी हैं।

कैटरीना कैफ को हाल ही में दुर्गा पूजा में हिस्सा लेते हुए देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने खूबसूरत लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी। लेकिन जिस चीज ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा अपनी ओर खींचा वो था उनका अंदाज। एक्ट्रेस बार-बार अपने पेट को छिपाती हुई नजर आ रही थीं। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो लाल रंग की प्रिंटेड साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने बड़ी सावधानी से अपने पेट पर हाथ रखा हुआ है। यही नहीं, कैमरे के सामने वो दोनों हाथों से अपने पेट को कवर करता नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर तो फैंस पक्का यकीन से कह रहे हैं कि कैटरीना जरूर प्रेग्नेंट है। ऊपर से एक्ट्रेस की हरकतों ने भी चार-चांद लगा दिए हैं, जिसके बाद लोगों को एक बार फिर से कैटरीना की प्रेग्नेंसी पर बात करने का मौका मिल गया है।

कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आने वाली इस दिवाली के मौके पर सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ भी काफी धांसू एक्शन्स सीन में नजर आई हैं। ट्रेलर में उनकी टावल फाइट ने तो सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वैसे कैटरीना को हमने पहले भी एक्शन में देखा है लेकिन इस बार उन्होंने अपना लेवल फिल्म के हिसाब से काफी बढ़ाया है।

Read more about: katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X