#RaatKiBaat: सलमान को इस नई स्टार ने किया रिजेक्ट...रातों रात बदल गई हीरोइन!
खबर थी कि सलमान खान अपने दामाद जी को लॉन्च करने जा रहे हैं सैफ अली खान की बिटिया के साथ जिन्होंने सलमान का ऑफर रिजेक्ट कर दिया है। और अब सलमान ने रातों रात हीरोइन फाइनल कर दीं।
अब इसे हिम्मत कहेंगे या बेवकूफी पता नहीं लेकिन बात काफी बड़ी है। परसों तक सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, सलमान खान के दामाद आयुष शर्मा के साथ, सलमान खान - करण जौहर की प्रोड्यूस की हुई एक फिल्म से डेब्यू करने जा रहे थे।
फिर बात कहां बदली पता नहीं लेकिन अगली खबर ये आई कल रात कि सारा अली खान ने सलमान का ऑफर रिजेक्ट कर दिया है। अब वो एकता कपूर की फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ डेब्यू कर रही हैं।

अब खबर है कि आयुष शर्मा का डेब्यू तो होकर ही रहेगा और वो करण जौहर की फिल्म रात बाकी से डेब्यू करेंगे जिसमें उनकी हीरोइन होंगी कैटरीना कैफ। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे सलमान खान।
अब जिन्हें याद ना हो, रात बाकी फवाद खान और कैटरीना कैफ की फिल्म थी जो पाकिस्तान आर्टिस्ट्स के बैन के बाद डिब्बाबंद कर दी गई। अब ये फिल्म फिर से शुरू होने जा रही है और इसे कैटरीना - आयुष करेंगे।
अब ये सौदा सलमान खान के लिए घाटे का है या फायदे का पता नहीं। कभी कभी जल्दबाज़ी में लिए फैसले ही जैकपॉट बन जाते हैं। सलमान की दिक्कत ये है कि उन्हें आयुष का लॉन्च जल्द ही फाइनल करना है।
वैसे सलमान खान आयुष शर्मा के अलावा भी कई लोगों के लिए लॉन्चपैड बन चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications
