सलमान के भतीजे की बर्थ डे पार्टी में पहुंची कैटरीना
भले ही सलमान और कैटरीना की प्रेमकहानी बीता हुआ कल हो चुकी हो लेकिन आज भी इन दोनों सितारों के बीच में एक दोस्ताना रिश्ता जिंदा है। तभी तो सलमान के भतीजे की बर्थ डे पार्टी में कैटरीना कैफ भी पहुंची और उसी तरह उनके भतीजे का जन्मदिन मनाया जिस तरह सलमान के पूरे खानदान ने मनाया था।
वैसे भी कैटरीना की ओर कई बार कहा गया है कि भले ही आज उनका सलमान के साथ रिश्ता वैसा ना हो जैसा कि बीते सालों में था लेकिन उनके खानदान वाले उन्हें आज भी उतना ही प्रेम करते हैं जितना पहले किया करते थे।
आपको बता दें कि सलमान खान के भाई सोहैल खान के बेटे निर्वान का जन्मदिन बहुत धूम धाम से मनाया गया। जिसमें सलमान खान के खानदान के अलावा कई नामी-गिरामी हस्तीयां शामिल हुई। जिसमें से कैटरीना भी एक थीं।
कैटरीना को इस मुबारक मौके पर सलमान खान के साथ भी घूमते भी देखा गया। सभी इन दोनों को साथ देखकर काफी खुश दिखायी दे रहे थे। आपको बता दें कि सलमान-कैट की जोड़ी इन दिनों रोमांटिक लवस्टोरी 'एक था टाईगर' में बिजी है जो कि साल 2012 में पर्दे पर दिखायी देगी।


Click it and Unblock the Notifications












