कैटरीना-सलमान: मुलाकात तो होती है पर बात नहीं..
कैटरीना-सलमान बॉलीवुड की ऐसी पहली है जिसे सुलझाना तो सब चाहते हैं लेकिन सुलझा कोई नहीं पाता। खबर आती है कि दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। दोनों के बीच में कोई रिश्ता नहीं है लेकिन फिर अचानक से सुनायी पड़ता है कि कैटरीना सलमान के घर पर केवल उनके एक फोन पर चली आती हैं। सलमान संग पूरी तन्मयता से गणेश उत्सव में शामिल होती हैं।
आखिर ऐसा क्या है दोनों में जो लोगों को नजर नहीं आता? प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मगंलवार देर रात सलमान खान की बहन अलवीरा के घर पर कैटरीना पहुंची थी। अबकी बार गणपति सलमान खान के घर पर नहीं बल्कि अलवीरा के घर पधारे थे। कैटरीना ने पूरे मन से गणपति विसर्जन की प्रक्रिया में भाग लिया। लेकिन कैटरीना और सलमान खान के बीच में इस पूजा के दौरान हाय-हैलो भी नहीं हुई। बस आंखों ही आंखों में दोनों ने एक-दूसरे की मौजूदगी का एहसास करा दिया।
कैटरीना-सलमान के बीच की यह दूरियां लोगों से छिपी नहीं थी लेकिन सोचेने वाली बात यह है कि जब इतनी दूरियां है दोनों के बीच में तो फिर एक फोनकॉल पर कैटरीना, सलमान के लिए क्यों चली आती हैं?
इस सवाल का जवाब हर कोई खोज रहा है..अगर आप में से किसी को पता है तो प्लीज अपनी बात नीचे लिखे कमेंट ब़ॉक्स में दर्ज कराये। आपके जवाब का बेसब्री से इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications












