Katrina Kaif ने संगम पर जाकर की पूजा, श्रद्धा भक्ति में लीन देख फैन्स बोले- जल्द खुशखबरी भी मिले...

Katrina Kaif took a Dip in Mahakumbh: कैटरीना कैफ बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। अपने काम के साथ ही वह इन दिनों पूजा पाठ में भी लीन नजर आ रही हैं। कुछ समय पहले कैटरीना कैफ को अपनी सास के साथ शिरणी में देखा गया था। कैटरीना अपनी सास के साथ साईं बाबा के दर्शन करने गई थीं, वहीं अब कैटरीना कैफ को हाल ही में महाकुंभ में देखा गया।
कैटरीना ने लगाई संगम में आस्था की डुबकी
कैटरीना कैफ अपनी सासु मां के साथ हाल ही में महाकुंभ पहुंचीं हैं। कैटरीना कैफ ने कुंभ पहुंचे ही स्वामी चिदानंद सरस्वती का आशीर्वाद लिया। उसके बाद वह संगम पर पूज्य साध्वी भगवती सरस्वती जी के साथ गईं। जहां उन्होंने मंत्रोंच्चारण के साथ पूजा पाठ की और गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। बता दें कि कैटरीना कैफ के इस सादगी और भक्ति भाव के देख फैन्स उनसे काफी इंप्रेस हो गए हैं। कैटरीना के फोटो और वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
कैटरीना को भक्ति में लीन देख यूजर्स ने यूं किया कमेंट
कैटरीना को इस तरह भक्ति में लीन देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- विराट अनुष्का की तरह आप भी भक्तिभाव में आगे बढ़ रही हैं यह देखकर अच्छा लगा। वहीं दूसरे ने लिखा- इस धर्म की ना होने के बाद भी आप सभी पूजा पाठ और धर्मिक काम मन से करती हैं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- अब बस जल्द ही खुशखबरी सुनने को मिले।
शादी को हुए तीन साल
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने साल 2021 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। अब दोनों की शादी को तीन साल हो चुके हैं और फैन्स इस पल का इंतजार कर रहे हैं कि कब दोनों खुशखबरी सुनाएंगे। बता दें कि बीते कुछ समय के कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की अफवाहें उड़ रही थीं, लेकिन कपल ने इस अफवाहों को पूरी तरह से झूठा बताया।


Click it and Unblock the Notifications