प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंची कैटरीना कैफ,रानी मुखर्जी भी देखने लगीं बेबी बंप

Katrina Kaif Durga Puja: बी टाउन में इन दिनों दुर्गा पूजा की धूम है और तमाम सेलेब्स इसे मनाने के लिए दुर्गा पंडालों में पहुंच रहे हैं। बंगाली ब्यूटी रानी मुखर्जी और काजोल की तस्वीरें जहां हर दिन सोशल मीडिया पर सामने आ रही तो वहीं अब अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी बेहद खूबसूरत अंदाज में मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए पहुंची हैं।
कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर छाई हुई हैं। इसी बीच ये एक्ट्रेस मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची तो उनकी प्रेग्नेंसी के चर्चे और तेज हो गए। कैटरीना कैफ इस दौरान पीले रंग की साड़ी में बला से खूबसूरत अंदाज में दिखाई दीं। कैटरीना जिस अंदाज में अपनी साड़ी के खुले पल्लू को एडजस्ट करती दिखाई दे रही थीं उससे फैंस का मानना है कि ये हसीना अपना बेबी बंप छुपाने की पूरी कोशिश कर रही है।
इसके साथ ही कुछ यूजर्स कमेंट सेक्शन में मजाक कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि रानी मुखर्जी भी कैटरीना कैफ का बेबी बंप ढूंढ रही है। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैटरीना कैफ और रानी मुखर्जी इस दौरान एक दूसरे के साथ बेहद शानदार अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही थीं।
मालूम हो, कटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं या नहीं, फिलहाल ये साफ नहीं है। विक्की कौशल और एक्ट्रेस ने इस तरह की कोई बात शेयर नहीं की है। फिलहाल तो ये सब गॉसिप्स ही लग रहा है। 40 साल की कटीरना और विक्की कौशल ने साल 2021 में शादी की थी।
कटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' है जिसमें वह एक बार फिर जोया के रोल को प्ले करती नजर आएंगी। सलमान खान की Tiger 3 दिवाली पर रिलीज होगी, जिसका हाल में ही धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications