VIDEO: बॉलीवुड में एक्ट्रेस के किरदारों पर क्या बोल गईं कैटरीना!
[बॉलीवुड न्यूज] कैटरीना कैफ ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड फिल्मों का भी जिक्र किया। कैट ने बॉलीवुड में आए बदलाव पर बात करते हुए कहा कि उनकी एंट्री से लेकर अभी तक इंडस्ट्री में काफी कुछ बदला है। आज महिला- केन्द्रीत बन रही हैं और अच्छा कर रही हैं।
कैटरीना कहती हैं, आज बॉलीवुड में एक्ट्रेस का रोल काफी बदला है। आज बेहतरीन महिला- केन्द्रीत फिल्में बन रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस हीरो होती हैं, मजबूत और आत्मविश्वास से भरपूर। दर्शक भी ऐसी फिल्मों को पसंद कर रहे हैं।
बहरहाल, बता दें, इस साल कैटरीना पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हैं। कैट रेड कार्पेट पर भी वॉक कर चुकी हैं और सबके दिलों को जीत ले गईं। वहीं, कैटरीना के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर और मल्लिका शेरावत भी कान्स का हिस्सा बनने वाली हैं। Cannes 2015: रेड कार्पेट पर कैटरीना कैफ in RED.. खूबसूरत.. कयामत..
नीचे देखें वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications












