Vicky Kaushal: जब पति विक्की कौशल से कैटरीना कैफ ने कर दी थी ऐसी डिमांड, एक्टर के उड़ गए थे होश

Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैप पावर कपल के तौर पर जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की खूबसूरत फोटोज वायरल होती रहती हैं, जिनको फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कटरीना कैफ को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा करते हुए पति के मंहगी ख्याहिशों के बारें में बात की है।
दरअसल बात ऐसी है कि, बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी नई फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ, जिसे लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान विक्की कौशल ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर कीं।
ट्रेलर लॉन्च के दौरान विक्की कौशल ने बताया कि, घर पर कैटरीना कैफ के साथ फर्नीचर को लेकर उनकी काफी डिस्कशन होती है, हर बात पर हम काफी चर्चा करते हैं।
उन्होंने कहा, 'मैडम (कैटरीना कैफ) को अभी एक बार चाहिए, वह चाहती है कि घर पर हम एक बार लगाए। और जिस बार को वह चाहती हैं वो जितने का बार था ना, मैंने कहा कि मैं खुद खड़ा हो जाऊंगा ट्रे लेकर, लेकिन ये बार नहीं आएगा घर पर नहीं आ पाएगा।
विक्की कौशल ने आगे बताया कि, उस बार कीमत इतनी ज्यादा थी कि मेरे होश उड़ गए थे। क्योंकि मेरा साइनिंग अमाइंट जितना था उतना का वह बार था, तो संभव ही नहीं था वह मैं घर पर बना सकूं।
गौरतलब है कि, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर, 2021 को शादी रचाई थी, इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया था। बताते चलें कि विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें उनके साथ सारा अली खान भी नजर आएंगी.।ये फिल्म 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, कैटरीना कैफ बहुत जल्द 'टाइगर 3' में दिखेंगी। इसमें उनके साथ सलमान खान लीड रोल निभा रहे हैं, फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
