First LOOK: ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से कैटरीना कैफ की पहली झलक- जबरदस्त खूबसूरत

By Neeti Sudha

Recommended Video

Katrina Kaif's first LOOK in Thugs of Hindostan Revealed; Check Out | FilmiBeat

अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख के बाद.. अब फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से कैटरीना कैफ की पहली झलक रिलीज की गई है। फिल्म में कैटरीना के किरदार का नाम है सुरैया, जो कि ठगों के समूह में एक डांसर हैं। कोई शक नहीं कि कैटरीन इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं और दर्शकों अब फिल्म के लिए और बेसब्र हैं। विजय कृष्णा आचर्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म 8 नवंबर 2018 को रिलीज होने वाली है।

''मैं कभी स्टारडम या बॉक्स ऑफिस के बारे में सोचकर फिल्म नहीं कर सकता''

आमिर खान ने कैटरीना के किरदार को सामने लाते हुए लिखा है- सुरैया जान.... सबसे खूबसूरत ठग ! धूम ३ के वक़्त से मेरा दिल इनपे आया हुआ है... पर कहने की हिम्मत कभी नहीं हुई. कोई अगर इन्हें ये बता दे तो बड़ी मेहेरबानी होगी..

Katrina Kaif

फिल्म में कैटरीना यानि की सुरैया को आमिर खान के किरदार से प्यार होता है। कैट ज्यादा एक्शन करते हुए तो नहीं दिखेंगी। लेकिन उनका किरदार काफी दमदार है। यह ब्रिटिश भारत की सबसे खूबसूरत डांसर हैं, जिनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेचैन रहते हैं।

बता दें, यह फिल्म Philip Meadows Taylor के लिखे उपन्यास Confessions of a Thug पर आधारित है। वहीं, अफवाहों का मानना है कि यह हॉलीवुड फिल्म 'Pirates Of The Caribbean' से प्रेरित होगी। यह फिल्म आपको उस वक्त में ले जाएगी, जहां बर्बर ठग राहगीरों को बेहरमी से लूटा करते थे और इनका इलाका दूर दूर तक फैला रहता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X