सलमान और अक्षय का साथ छोड़ कैटरीना का नया धमाका - शानदार बायोपिक

Recommended Video

Katrina Kaif to play athlete PT Usha role in her biopic; Check Out | FilmiBeat

कैटरीना कैफ इस समय सलमान खान की भारत में व्यस्त हैं जिसके बाद वो अक्षय कुमार की सूर्यवंशी में व्यस्त हो जाएंगी। लेकिन खबर है कि इस बीच कैटरीना कैफ ने एक और प्रोजेक्ट साईन करने के बारे में सोच लिया है। खबर है कि रेवती एस वर्मा ने कैटरीना कैफ को पीटी ऊषा बायोपिक के लिए अप्रोच किया है जिसे वो हां कर सकती है।

हालांकि पीटी ऊषा बायोपिक, कैटरीना के लिए बहुत मेहनत का काम होगा। पीटी ऊषा एक धाविका हैं जिन्होंने भारत को एशियन गेम्स में हर साल ढेरों पदक दिलवाए हैं। वहीं पीटी ऊषा को अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

katrina-kaif-approached-for-pt-usha-biopic

अब कैटरीना कैफ के जिम प्रेम के बारे में तो सब जानते हैं। ऐसे में लगता नहीं कि ये फिल्म शारीरिक रूप से कैटरीना कैफ को दर्द पहुंचा सकती है। हां, मानसिक रूप से कैटरीना कैफ को इस फिल्म के लिए काफी तैयारी करनी पड़ेगी।

हालांकि इस समय बॉलीवुड में स्पोर्ट्स बायोपिक की बाढ़ आई है। हर्षवर्धन कपूर अभिनव बिंद्रा बायोपिक पर काम कर रहे हैं, परिणीति चोपड़ा साईना नेहवाल पर और जैकलीन फर्नांडीज़ डेबोराह हेराल्ड की बायोपिक पर। इसके अलावा पीवी सिंधू, अरूणिमा गुप्ता की बायोपिक की खबरें आ चुकी हैं।

अब देखना है कि कैटरीना कैफ इस रोल के लिए हां कहती हैं या बाकी फिल्मों की तरह इसे भी रिजेक्ट कर देती हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X