कैटरीना कैफ ने गौरी खान के साथ अनाउंस किया कोलैबोरेशन, इन बॅालीवुड स्टार्स के साथ हुआ कोलैब
गौरी खान और कटरीना कैफ ने कलैबोरेशन किया है। इस कोलैबोरेशन की जानकारी बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने खुद ही दी है। गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर कटरीना ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'ड्रिमी फ्लोरल्स! बहुत जल्द गौरी खान के साथ मिलकर कुछ स्पेशल करने वाली हूं।' हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दोनों स्टार्स एक साथ मिलकर क्या करने वाली हैं।
जानिए विस्तार से इस कोलैबोरेशन के बारे में

गौरी-कटरीना का कोलैबोरेशन-
कैटरीना कैफ ने गौरी खान के साथ अपना कोलैबोरेशन अनाउंस किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह जानकारी शेयर की है। इस कोलैबोरेशन के बारे में उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं बताया है लेकिन इसमें कटरीना के पहने हुए फ्लोरल ड्रेस का अहम रोल है, यह उनके कैप्शन से जरूर साफ हो गया है। सफेद बेस वाली इस ड्रेस में पींक, ब्लू, पर्पल और लाल रंगों के फ्लोरल प्रिंट हैं। कटरीना के इस पोस्ट को लेकर उनके फैंस के बीच उत्सुकता काफी ज्यादा है। फैंस ने कमेंट बॉक्स में कटरीना के इस ड्रेस की तारीफ करने के साथ इस कोलैबोरेशन के बारे में भी पूछा है लेकिन इस बारे में कटरीना अभी विस्तार से कुछ नहीं बता रही हैं। वहीं दूसरी तरफ गौरी खान ने भी 'नो कमेंट्स' करते हुए इस बारे में कुछ भी नहीं बताया है।
कटरीना से पहले इस स्टार के साथ भी किया गौरी ने कोलैब
गौरी खान अपनी इंटिरियर डिजाइनिंग के काम के सिलसिले में अक्सर स्टार्स के साथ कोलैबोरेशन करती रहती हैं। कटरीना से पहले गौरी खान ने मलाइका अरोड़ा के साथ कोलैबोरेशन किया था। इसे बताने के लिए गौरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। इस पोस्ट में गौरी के साथ मलाइका भी पोज करती नजर आ रही थी। पोस्ट के कैप्शन में गौरी ने लिखा था, 'दोस्तों के लिए डिजाइनिंग हमेशा मजेदार होती है। मेरे नए डिजाइन शो के लिए मलाइका अरोड़ा के साथ डिजाइन पर एक बहुत ही दिलचस्प कोलैबोरेशन किया है।'


Click it and Unblock the Notifications
