लंदन से सामने आई कटरीना कैफ और विक्की कौशल की तस्वीर, फैन्स बोले- क्या पड़ोसी विरुष्का से मिलने गए हो...

Katrina Kaif and Vicky Kaushal's picture surfaced from London: कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। फैन्स को दोनों की लेटेस्ट फोटो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में कटरीना कैफ और विक्की कौशल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही छा गई। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कटरीना कैफ नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। वहीं विक्की भी लगता है सोकर उठे हैं। दोनों की ये मॉर्निंग ब्रेकफास्ट की तस्वीर है। जिसमें दोनों ही नेचुरली पोज देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह तस्वीर कहीं और की नहीं बल्कि लंदन की है। जिसके बाद से फैन्स के मन में कई सवाल उठ रहे हैं।
क्या पड़ोसी से मिलने गए विक्की-कैट
आपको बता दें कि इन दिनों विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी लंदन में हैं। दोनों हाल ही में दूसरी बार माता-पिता बने हैं। 15 फरवरी को अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम कपल ने अकाय रखा है। इसी बीच कटरीना कैफ और विक्की के भी वहां होने से फैन्स उम्मीद लगा रहे हैं कि दोनों विराट अनुष्का की खुशियों में शामिल होने गए हैं। बता दें कि मुंबई में भी कटरीना और विक्की विराट अनुष्का के पड़ोसी हैं।
Katrina and vicky spotted in London#Katrinakaif #vickykaushal pic.twitter.com/QKybfjyJFC
— myqueenkay (@myqueenkay1) February 22, 2024
बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं विक्की कौशल
आपको बात दें कि इन दिनों विक्की कौशल अपनी फिल्म 'छावा' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर डायरेक्टर कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इसके अलावा विक्की कौशल के पास 'लव वॉर', 'लुका छिपी 2', करण जौहर की 'तख्त' और आदित्य धर की फिल्म 'द इमोर्टल अश्वत्थामा' भी है। वहीं कटरीना कैफ की बात करें तो माना जा रहा है कि वे जल्द ही 'जी ले जरा' फिल्म की शूटिंग शूरू कर सकती हैं। इसके अलावा 'टाइगर वर्सेज पठान' और 'चंदू चैंपियन' में भी कटरीना कैफ नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications