कैटरीना कैफ की सुपरहीरो एक्शन फिल्म, बिना सलमान के टाइगर जिंदा है, बड़ी खबर !
सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ ने टाइगर जिंदा है में जबरदस्त एक्शन किया। फिल्म में कैटरीना कै एक्शन की काफी तारीफ हुई। फिलहाल साल 2019 में भारत के रिलीज के बाद फैंस फिर से कैटरीना कैफ और सलमान खान को एक साथ देखना चाहते हैं। लेकिन अब निर्देशक अली अब्बास जफर ने नई प्लानिंग की है।
अली अब्बास जफर के पास एक खास सुपर हीरो एक्शन फिल्म है। जिसके लिए उन्होंने कैटरीना कैफ को कास्ट करने का पूरा मन बना लिया है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट अनुसार अली अब्बास जफर एक सुपरहीरो फिल्म कैटरीना के लिए लिख रहे हैं। जिसेक निर्माण और डायरेक्शन की जिम्मेदारी वह खुद लेंगे।

इस फिल्म में कैटरीना कैफ लीड रोल प्ले करेंगी। टाइगर जिंदा है के स्तर का एक्शन इस फिल्म में दिखाया जाएगा। लेकिन हो सकता है कि इस बार कैटरीना कैफ के साथ सलमान खान नहीं बल्कि विकी कौशल दिखाई दें।
विकी कौशल भूत के बाद एक सुपर हीरो फिल्म कर रहे हैं। इसके साथ कैटरीना कैफ और विकी कौशल इन दिनों अपने सीक्रेट अफेयर को लेकर भी चर्चा में हैं। हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।
बता दें कि 16 साल के करियर में कैटरीना ने 8 करोड़ों की कमाई की फिल्में दी हैं। खासकर सलमान खान के साथ..यहां देखिए एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications