..................... Katrina Kaif and vicky kaushal wedding update in hindi sangeet mehendi guest list know details। कैटरीना कैफ विकी कौशल की शादी में हिंदी में अपडेट देखिए गेस्ट की पूरी लिस्ट - Hindi Filmibeat

कैटरीना कैफ- विकी कौशल की राजस्थान में शादी, Latest अपडेट: संगीत- मेहंदी के साथ ये होंगे 120 गेस्ट

कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी 9 दिसंबर को हो रही है। इस बीच इस आलीशान बॅालीवुड शादी को लेकर एक नई जानकारी सामने आयी है। कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी में 120 वीआईपी गेस्ट नजर आयेंगे। माना जा रहा है कि लगभग सभी लोग राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंच चुके हैं।

इस शादी का हिस्सा बनने के लिए मेहमानों के लिए आसान नहीं है। इस शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए 40 से 80 हजार के कमरे की बुकिंग की गई है। लेकिन कोई भी मेहमान फोटो या वीडियो नहीं ले सकता है। यहां तक कि बॅालीवुड इंडस्ट्री से आने वाले मेहमानों को वेन्यू से अपना लाइव लोकेशन भी शेयर करना मना है।

Katrina Kaif,vicky kaushal

साथ ही कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सभी मेहमानों का पीसीआर टेस्ट भी कराया जाएगा। 7 दिसंबर यानी कि आज से कैटरीना और विकी कौशल के प्री-वेडिंग सेरेमनी का भी आगाज हो चुका है। इस संगीत में करण जौहर, नेहा कक्कड़, फराह खान के साथ विकी कौशल के भाई सनी कौशल और कैटरीना कैफ और विकी भी एक खास गाने पर संगीत की शाम में अपने प्यार का इजहार करेंगे।

संगीत और मेहंदी विकी और कैटरीना कैफ

संगीत और मेहंदी विकी और कैटरीना कैफ

मेहंदी थीम के लिए गोल्ड, बेज, आइवरी और सफेद रंग की सजावट महल में की गई है। कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने एक महीने पहले ही अपनी शादी का ड्रेस भी फाइनल कर लिया है। यह पूरी तरह से एक पंजाबी शादी होगी। कैटरीना कैफ मशहूर डिजाइनर सब्यसाची का लहंगा पहनेंगी।

ये होंगे 120 गेस्ट

ये होंगे 120 गेस्ट

राजस्थान के बरवारा के 700 साल पुराने किले में हो रही विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में मेहमान बनने वाले हैं करण जौहर, नित्या मेहरा, अंगद बेदी, नेहा धूपिया, कबीर खान का परिवार के साथ आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, वरुण धवन के साथ कई बड़े नाम इस शादी का हिस्सा बन सकते हैं।

100 से अधिक बाउसंर शादी

100 से अधिक बाउसंर शादी

आधे से अधिक मेहमान 9 दिसंबर को विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के लिए राजस्थान पहुंच सकते हैं। 100 से अधिक बाउसंर शादी में कड़ी सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं। होटल स्टाफ से लेकर मेहमानों को कड़ी हिदायत दी गई है कि कोई भी शादी की किसी भी तस्वीर को लीक नहीं करेगा। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो मेहमानों को नहीं डालने के लिए बोला गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X